Vi के 399 रुपये वाले प्लान में मिल रहा भर-भर कर डेटा, साथ में फ्री JioHotstar का मजा

अगर आप भी Vi यूजर हैं और एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं, तो सस्ते में ज्यादा डेटा दे, तो फिर आपके लिए 399 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा के साथ फ्री में JioHotstar का एक्सेस भी मिलेगा.

Vi Recharge Plan: देश की प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी में से एक Vi अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है, जिससे यूजर्स अपने जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कर सके. ज्यादातर यूजर्स मंथली यानी 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स को ही रिचार्ज करना बेहतर समझते हैं. ऐसे में Vi के पोर्टफोलियो में भी कई सारे 28 दिनों वाले प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें कॉलिंग से लेकर डेटा का फायदा मिलता है. ऐसे में आज हम आपको Vi के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ JioHotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन का भी फायदा मिलेगा.

Vi का कौन सा है 28 दिन वाला प्लान?

हम बात कर रहे हैं, Vi के 399 रुपये वाले प्लान की. इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही अन्य प्लान्स की तरह किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है, लेकिन कंपनी के इस प्लान में अच्छा-खासा डेटा का फायदा मिलता है. Vi अपने यूजर्स को इस प्लान में डेली 2GB डेटा का फायदा देती है. इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको वीकेंड डेटा रोलओवर, अनलिमिटेड नाइट डेटा और हर महीने एक्स्ट्रा 2GB डेटा का फायदा मिलेगा, वो भी फ्री में.

Vi का 399 रुपये वाला प्लान

1 महीने के लिए मिलेगा JioHotstar का फायदा

Vi के 399 रुपये वाले प्लान में आपको कंपनी 1 महीने के लिए फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन का फायदा भी दे रही है. ऐसे में अगर आप लेट नाइट मूवी या वेब सीरीज देखते हैं, तो फिर अनलिमिटेड नाइट डेटा बेनिफिट के साथ आप जियोहॉटस्टार पर अपनी पसंदीदा मूवी या वेब सीरीज देख सकते हैं.

किसके लिए फायदेमंद है ये प्लान?

Vi का 399 रुपये वाला यूं तो हर कोई रिचार्ज कर सकता है. हालांकि, ये प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा अच्छा है, जिन्हें रात में ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है या फिर जो JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में चाहते हैं. साथ ही ऐसे यूजर्स जिन्हें डेटा की जरूरत है, लेकिन वे 5G यूजर नहीं है, तो वे भी इस प्लान को ले सकते हैं. Vi का ये प्लान खास 4G यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है. वे रात में अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं और वीकेंड पर बचे हुए डेटा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब रातभर ऑनलाइन OTT देखो बिना टेंशन, Vi दे रहा अपने बजट प्लान में Unlimited Night Internet

यह भी पढ़ें: Vi का 479 रुपये वाला प्लान है जबरदस्त, 48 दिनों तक मिलेगा कॉलिंग और डेली डेटा का बेनिफिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >