रात-दिन रगड़ कर AC चलाना है तो दबा दें रिमोट में लगा ये जादुई बटन, चींटी बराबर आएगा बिजली बिल

AC Tips: अगर आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल समझदारी से करें, तो तेज गर्मी में भी राहत पा सकते हैं और साथ ही बिजली के बढ़ते खर्च से भी बच सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप एसी चलाते समय कुछ आसान उपाय अपनाएं. आइए आपको उन उपायों के बारे में बताते हैं.

AC Tips: आजकल ज्यादातर घरों में एयर कंडीशनर (AC) आम हो गया है. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो नया एसी लेने की प्लानिंग बना रहे होंगे. कारण यह है कि अब इसकी असल में जरूरत महसूस होती है. लेकिन ज्यादातर लोगों की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि एसी के इस्तेमाल से बिजली का खर्च काफी बढ़ जाएगा. इसी कारण कुछ लोग एसी खरीदने से कतराते हैं या फिर उसे बहुत सीमित समय के लिए चलाते हैं. हालांकि, अगर कुछ आसान और समझदारी भरे उपाय अपनाए जाएं तो न सिर्फ गर्मी से राहत मिल सकती है, बल्कि बिजली का बिल भी काबू में रखा जा सकता है. आइए आपको उन उपायों के बारे में बताते हैं.

AC को 24-26 डिग्री पर चलाएं

AC को कितने तापमान (Temperature) पर चलाना चाहिए यह सवाल आपके मन में भी कभी न कभी तो आया ही होगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे बेहतर होता है. इससे न सिर्फ कम बिजली खर्च होती है, बल्कि कमरा भी अच्छे से कूल होता है. कोशिश  करें की AC चलते समय पंखा जरूर चलाएं ताकि ठंडी हवा अच्छी तरह से कमरे में फैल सके.

रेगुलर सर्विसिंग करवाएं 

अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी बेहतर कूलिंग करे और बिजली भी कम खाए, तो उसकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है. खासकर एयर फिल्टर को हर 10 से 15 दिन में जरूर साफ करें. जब फिल्टर में धूल जमा हो जाती है, तो एसी की ठंडक क्षमता घट जाती है, जिससे उसे अधिक समय तक चलाना पड़ता है. इसका असर सीधे आपके बिजली बिल पर पड़ता है. इसलिए एसी की सफाई को हल्के में न लें.

Eco Mode का इस्तेमाल करें

आजकल ज्यादातर एयर कंडीशनर में इको मोड (Eco Mode) फीचर मिलता है, जो बिजली की खपत को कम करने में मदद करता है. हालांकि, कई लोग इस फीचर को नजरअंदाज कर देते हैं या इसका सही इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते. जब इको मोड एक्टिव किया जाता है, तो AC कमरे के तापमान के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लेता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और बिजली का बिल भी कम आता है.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

यह भी पढ़ें: बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार बंद कर रहे फ्रिज? हो जाइए सावधान वरना झेलना पड़ेगा हजारों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >