e-Aadhaar App: अब चुटकियों में होगा आधार अपडेट, UIDAI का नया मोबाइल ऐप मचाएगा धूम

e-Aadhaar app: भारत सरकार जल्द ही एक शानदार मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रही है, जिससे आधार अपडेट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. यूआईडीएआई द्वारा बनाए जा रहे इस e-Aadhaar ऐप की मदद से आप घर बैठे ही अपने नाम, पता और जन्मतिथि जैसी जानकारियां अपडेट कर सकेंगे. इसके लिए अब किसी को कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा. इस ऐप में एआई और फेस आईडी जैसी स्मार्ट तकनीकें होंगी, जिससे प्रोसेस सुरक्षित और तेज हो जाएगा. साथ ही, यह ऐप जरूरी दस्तावेजों को सीधे सरकारी स्रोतों से लेकर प्रक्रिया को और भी आसान बना देगा. यह डिजिटल इंडिया की ओर एक और बड़ा कदम है

e-Aadhaar app: आधार कार्ड अपडेट कराना अब और भी आसान हो जाएगा. आप चुटकियों में अपना आधार अपडेट कर सकेंगे. इसके लिए यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की ओर से एक ऐसा नया मोबाइल ऐप डेवलप किया जा रहा है, जो आधार को अपडेट कराने में आपकी मदद करेगा. हालांकि, अभी तक अपने आधार को अपडेट कराने के लिए लोगों को गर्मी, बरसात या कड़कड़ाती ठंड में भी घंटों आधार सेवा केंद्रों के बाहर बड़ी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है. अब यूआईडीएआई के इस नए ऐप से इन झंझटों से छुटकारा मिलेगा. एआईडीएआई ने इस मोबाइल ऐप का नाम ई-आधार रखा है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. आइए, इस ऐप की खासियत और फायदे के बारे में जानते हैं.

क्या होता है e-aadhar?

e-aadhar और कुछ नहीं बल्कि डिजिटल आधार कार्ड को कहा जाता है जिसे आप अपने आधार नंबर और ओटीपी वेरीफिकेशन के जरिए यूआईडीएआई की ऑफिसियल वेबसाईट www.uidai.gov.in से डाउनलोड कर सकते है. हालांकि नया मोबाईल ऐप लॉन्च होने के बाद ये प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी. इस ऐप के जरिए आधार कार्ड धारक अपने नाम, पता और जन्मतिथि समेत कई और जानकारिया घर बैठे अपने स्मार्टफोन से सुधार सकते है. इसका मतलब ये है कि अब आपको आधार सेवा केंद्रों के चक्कर बार-बार नहीं काटने पड़ेगे और न ही लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ेगा.

ऐप में क्या-क्या होगा खास?

रेपोर्ट्स के अनुसार, इस ऐप की खास बात यह है की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) और फेस आईडी जैसी टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर के भारत भर के लोगों को सुरक्षित और आसान तरीके से डिजिटल आधार अपडेट का विकल्प भी मिलेगा. जानकारों का ये भी कहना है कि नवम्बर से केवल बायोमैट्रिक अपडेट यानी फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन के लिए ही आधार केंद्रों पर जाना होगा. यूआईडीएआई का यह नया कदम अपडेट की प्रक्रिया को आसान बनाना, ज्यादा कागजी काम को कम करना, पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी के खतरे को कम करना, और पूरी प्रक्रिया को तेज व सुविधाजनक बनाने के लिए किया गया है.

ऐप और कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज़ को मान्यता देगा?

इन सुविधाओं के साथ-साथ, यूआईडीएआई अब यह योजना बना रहा है कि वह उपयोगकर्ताओं का डेटा सीधे सरकारी स्रोतों से खुद ही ले सके. इसमें जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और मनरेगा के रिकॉर्ड जैसे दस्तावेज शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, पता साबित करने के लिए बिजली बिल की जानकारी भी जोड़ी जा सकती है, जिससे प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी. यानी यूआईडीएआई अब डायरेक्टली आपके दूसरे दस्तावेज सीधे उन सरकारी स्रोतों से ले कर आपका काम आसान बनाएगा, और आपको बार-बार किसी दस्तावेज को डाउनलोड नहीं करना होगा.

(रिपोर्ट: सौम्या शाहदेव)

मृत व्यक्ति का आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे करें डिएक्टिवेट? जानिए घर बैठे करने का आसान तरीका

Google Pay, Phone Pe और Paytm चलाने वाले ध्यान दें! कलेक्ट रिक्वेस्ट फीचर हो रहा बंद, जानिए आप पर कितना पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >