न सफर बड़ा था, न मंजिल... लेकिन Uber ड्राइवर की सोच ने जीत लिया दिल, सोशल मीडिया पर छाया किस्सा

दिल्ली की एक महिला ने Reddit पर साझा किया एक भावुक अनुभव, जिसमें Uber ड्राइवर ने रात के अंधेरे में उसे सुरक्षित महसूस कराया. पढ़िए यह प्रेरणादायक VIRAL कहानी, जिसने इंटरनेट का दिल जीत लिया.

दिल्ली की एक महिला ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मReddit पर एक देर रात की Uber यात्रा का अनुभव साझा किया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. महिला ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उसने कैब बुक की और गलती से अपने ऑफिस का पता डाल दिया, जो उसके घर से विपरीत दिशा में था.

जब उसने ड्राइवर से पता बदलने की बात कही, तो ड्राइवर ने विनम्रता से मना कर दिया, क्योंकि वह खुद अस्वस्थ था और अपने घर की ओर जा रहा था. इससे महिला थोड़ी घबरा गई क्योंकि वह सुनसान और अंधेरी सड़क पर अकेली रह गई थी.

Uber ड्राइवर की सोच ने दिल जीत लिया

लेकिन इसके बाद ड्राइवर ने जो किया, वह दिल को छू लेने वाला था. उसने महिला से कहा, “मैम, आप दूसरी कैब कर लीजिए और जब तक वो नहीं आती, तब तक आप इसी कार में बैठी रहिए. ऐसे अकेले सड़क पर खड़ा होना ठीक नहीं लगता.” ड्राइवर ने यह सुनिश्चित किया कि महिला दूसरी कैब में सुरक्षित बैठ जाए और तभी वह चला गया.

यह पोस्ट वायरल हो गई और लोगों ने Uber ड्राइवर की सराहना की. कई यूजर्स ने अपने सकारात्मक अनुभव भी साझा किए और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कदम समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना पैदा करते हैं. ये बताने के लिए काफी है कि इंसानियत अभी जिंदा है.

Delhi woman reddit post go viral. Source: reddit

Watch: रेसिंग बोट पर इंडोनेशियन लड़के का जबरदस्त डांस वायरल, लोग बोले- भाई तो पानी को भी नचा देगा

Viral Video: घर में घुस आया सांप, पालतू कुत्ते ने 1 वार कर उसे 2 टुकड़ों में तोड़ डाला!

WATCH: लड़की ने स्कैमर को फोन पर ही सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- ये हुआ असली बदला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >