ट्रंप ने एप्पल के CEO को दे डाली धमकी, कहा भारत में बनी iPhone बेचे तो ठोकूंगा इतना टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका में बेचे जाने वाले iPhone देश में ही नहीं बनाए गए, तो उन पर कम से कम 25% का टैरिफ लगाया जाएगा. ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट किया है.

वैसे तो अमेरिका अपने आप को भारत का अच्छा दोस्त बताता है लेकिन एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक और कंपनी को चेतावनी दी है कि वे iPhone का निर्माण भारत या किसी अन्य देश में बंद कर दें. ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि अगर एप्पल ऐसा करना जारी रखता है, तो उसे अमेरिकी सरकार को 25 % का टैरिफ चुकाना होगा. इससे पहले ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत में आईफोन का उत्पादन बंद करने और इसके बजाय अमेरिका में आईफोन बनाने को कहा था.

क्या है ट्रंप का बयान? 

ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मैंने पहले ही एप्पल के टिम कुक को स्पष्ट कर दिया था कि अमेरिका में बिकने वाले iPhone अमेरिका में ही बनाए जाने चाहिए न कि भारत या किसी और देश में. अगर ऐसा नहीं होता है, तो एप्पल को कम से कम 25% टैरिफ देना होगा.” 

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro पर बंपर डिस्काउंट, 64 हजार रुपये तक की मिल रही छूट! ऐसे मिलेगी डील

क्या है पूरा मामला 

दरअसल काफी समय से ट्रंप और ऐपल के बीच तू तू मैं मैं चल रही है. जब से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर भारी टैक्स लगाने की घोषणा की थी, तभी से टेक कंपनी एप्पल ने अपने आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को चीन से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी में लग गया था. इस रणनीति का सबसे बड़ा लाभ भारत को मिलता नजर आ रहा है. हालांकि ट्रंप का यह भी स्पष्ट रूप से कहना था कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन अमेरिका में ही तैयार किए जाने चाहिए.

भारत में कहां बनता है iPhone? 

भारत में बनने वाले iPhone का बड़ा हिस्सा तमिलनाडु में स्थित फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की फैक्ट्री में असेंबल किया जाता है. टाटा ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग शाखा, जिसने विस्टन कॉर्पोरेशन का स्थानीय कारोबार खरीदा है और भारत में पेगाट्रॉन कॉर्प के संचालन को भी संभाल रही है. ब्लूमबर्ग न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा और फॉक्सकॉन दोनों ही दक्षिण भारत में नए प्लांट बना रहे हैं और उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग जल्द, जानें भारत, दुबई और अमेरिका में कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: डील हो तो ऐसी! Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिल रही ₹45 हजार से ज्यादा तक की छूट, कैशबैक भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >