TRAI रिपोर्ट में जियो की धाक: मार्च में 74% नए ग्राहक सिर्फ Jio के साथ जुड़े

TRAI रिपोर्ट में मार्च 2025 के टेलीकॉम डाटा में जियो (Jio) की सबसे बड़ी छलांग, 74% नए ग्राहक जोड़े, 5G और एक्टिव यूजर्स में भी सबसे आगे.

देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की मार्च 2025 सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ने कुल नए सब्सक्राइबर्स में 74% से अधिक हिस्सेदारी हासिल की है. यानी हर 4 में से 3 नए ग्राहक जियो के नेटवर्क से जुड़े.

किसने कितने ग्राहक जोड़े?

मार्च 2025 में देशभर में कुल 29.3 लाख नए वायरलेस ग्राहक जुड़े. इसमें से अकेले जियो ने 21.7 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि बाकी कंपनियां इस रेस में काफी पीछे रहीं. जियो की ग्रोथ, एयरटेल समेत अन्य कंपनियों के मुकाबले लगभग दो गुना तेज रही.

एक्टिव यूजर्स में भी सबसे आगे

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव सब्सक्राइबर्स (VLR डेटा) के मामले में भी जियो ने सबसे बड़ा योगदान दिया है. मार्च में कुल 58 लाख नए एक्टिव ग्राहक जुड़े, जिनमें से 50.3 लाख यूजर्स सिर्फ जियो से जुड़े, यानी 86% से अधिक हिस्सेदारी जियो के नाम रही.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5G में भी जियो का एकछत्र राज

सबसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट 5G Fixed Wireless Access (FWA) में भी जियो सबसे आगे है. मार्च 2025 तक 55.7 लाख FWA ग्राहक जियो से जुड़े, जिससे उसका मार्केट शेयर इस सेगमेंट में 82% से ज्यादा हो गया है.

क्यों मायने रखता है यह डाटा?

जियो का फोकस सिर्फ कनेक्टिविटी पर नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, स्पीड और सर्विस की गुणवत्ता पर भी है. ट्राई की ये रिपोर्ट साबित करती है कि जियो ग्राहक अनुभव और इनोवेशन दोनों में नंबर 1 है.

यह भी पढ़ें: Netflix का चाहिए फ्री सब्सक्रिप्शन? तो Jio, Airtel और Vi के ये प्लांस हैं बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: IPL फैंस की मौज! Jio ने बढ़ा दिया ‘अनलिमिटेड ऑफर’ की डेट, फ्री में उठाएं JioHotstar का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >