Mukesh Ambani का प्लान कर गया काम! दाम बढ़ने के बाद भी किंग बना Jio, BSNL का हाल बेहाल

रिचार्ज प्लान बढ़ने के बाद भी Reliance Jio के यूजर्स में बढ़ोत्तरी हो रही है. ट्राई रिपोर्ट के अनुसार, जून महीने में जियो ने 2 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जोड़े हैं. वहीं, इस रेस में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी आगे हैं. हालांकि, बीएसएनएल के ग्राहक कम होते जा रहे हैं.

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने जून 2025 का कंज्यूमर मार्केट शेयर का आंकड़ा जारी कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, Reliance Jio एक बार फिर नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार टॉप पर बना हुआ है. वहीं, Airtel समेत Vodafone idea को भी नए ग्राहक जोड़ने के मामले में बढ़त मिली है. लेकिन सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को एकबार फिर अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: Jio का ₹189 वाला प्लान नहीं मिल रहा UPI Apps पर? तो यहां से करें झटपट रिचार्ज

Jio ने जोड़े 2 लाख से ज्यादा नए ग्राहक

जून 2025 में बिहार टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने 02.48 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है. मई 2025 में जियो के पास 04 करोड़ 24 लाख 34 हजार 492 ग्राहक थे, जो जून में बढ़कर 04 करोड़ 26 लाख 82 हजार 509 हो गए हैं. यह बढ़त जून महीने में इंडस्ट्री की कुल बढ़त से भी ज्यादा है.

Airtel को भी मिले नए ग्राहक

ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार-झारखंड में बीते जून महीने में एयरटेल को भी 2 हजार 756 नए ग्राहक मिले हैं. मई 2025 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 09 लाख 88 हजार 647 ग्राहक थे, जो जून में बढ़कर 04 करोड़ 09 लाख 91 हजार 403 हो गए हैं.

Vi के ग्राहकों की हुई बढ़त

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार, बिहार टेलीकॉम सर्किल में वोडा-आइडिया को भी बीते जून महीने में 27 हजार 493 नए ग्राहकों की बढ़त मिली है. मई 2025 में वोडा-आइडिया के पास 78 लाख 30 हजार 567 ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 78 लाख 58 हजार 60 हो गए हैं.

BSNL का हाल बेहाल

जून 2025 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को एक बार फिर झटका लगा है. BSNL ने बिहार सर्किल में 38 हजार 907 मौजूदा ग्राहकों को खोया है. मई 2025 में बीएसएनएल के पास 57 लाख 24 हजार 768 ग्राहक थे, जो अब जून में घटकर 56 लाख 85 हजार 861 रह गए हैं.

2,39,359 नए यूजर्स जुड़ें

जून की CMS रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में 02 लाख 39 हजार 359 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं. इस सकल बढ़त के साथ ही बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.72 फीसदी पर पहुंची है, जो देशभर में सबसे कम है. हालांकि, TRAI रिपोर्ट में जारी 5G FWA के आंकड़े बताते हैं कि इस सेगमेंट में रिलायंस जियो का 90 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर है. जाहिर है कि मोबाइल टेली डेंसिटी में पिछड़ने के बावजूद बिहार झारखंड 5G फिक्स वायरलेश एक्सेस सेगमेंट में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुजरात, पंजाब, हरियाणा राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक समेत कई दूसरे टेलीकॉम सर्किल से आगे है.

यह भी पढ़ें: Jio के 90 दिन वाले प्लान की आंधी में उड़े Airtel-Vi, सस्ते दाम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्स्ट्रा डेटा

यह भी पढ़ें: Jio के 200 रुपये से भी कम वाले प्लान ने मचाया हड़कंप, फायदे देख BSNL-Vi भी रह गए भौचक्के

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >