Top Smartwatches Under 10000: स्मार्ट फीचर्स वाले ये तगड़े स्मार्टवॉच आते हैं 10 हजार की रेंज में

Top Smartwatches Under 10000: 10 हजार की रेंज वाले ये ब्रांडेड स्मार्टवॉच आपको सिर्फ टाइम ही नहीं बताते, बल्कि आपकी फिटनेस एक्टिविटी भी ट्रैक करेंगे. एक नजर-

Top Smartwatches Under 10000: भारत में स्मार्टवॉच का जबरदस्त ट्रेंड चल रहा है. 5 हजार रुपये की रेंज में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच मिल जाते हैं. अगर आप अपना बजट बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर देते हैं, तो आपको बहुत बेहतर ऑप्शंस मिल जाते हैं. इस प्राइस सेगमेंट में जो कुछ स्मार्टवॉच आते हैं, उनमें Google मैप्स और व्हाट्सऐप जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है. ये ब्रांडेड स्मार्टवॉच सिर्फ टाइम देखने के काम नहीं आएंगे, बल्कि इनसे आप अपनी फिटनेस एक्टिविटी भी ट्रैक कर सकते हैं. 10 हजार रुपये की रेंज में आनेवाले स्मार्टवॉच पर आइए डालें एक नजर-

Noise Smartwatch Under 10000

नॉइज कंपनी स्मार्ट वॉच के ब्रांड लिस्ट में आगे रहती है. 10 हजार के बजट में आनेवाले इसके स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. इसमें आपको मैक्स क्लेरिटी मिलेगी. अगर आप कम बजट में बेहतर फीचर्स वाला स्मार्टवॉच तलाश रहे हैं, तो यह सही ऑप्शन हो सकता है. इसमें रैपिड हेल्थ मेजरमेंट का ऑप्शन मिलता है. इसमें आप मैसेज में इमोजी भी यूज कर सकते हैं.

स्मार्टवॉच का बाजार लूटने आया यह धांसू प्रोडक्ट, कम दाम में खूबियां ज्यादा

Fire Boltt Smartwatch Under 10000

स्मार्टवॉच के सेगमेंट में फायर बोल्ट पॉपुलर ब्रांड है. Top Smartwatch Under 10000 की अगर आप तलाश कर रहे हैं, तो यह स्मार्टवॉच आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. इस किफायती स्मार्टवॉच में 1.85 इंच की स्क्रीन साइज के साथ हाई ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलता है. इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉइस असिस्टेंस का फीचर भी मिलता है. इसका स्टाइलिश और स्टेनलेस फ्रेम आपका लुक चमका देगा.

Titan Smartwatch Under 10000

घड़ी की बात हो और उसमें टाइटन का नाम न आये, यह हो नहीं सकता. टाइटन ने एनालॉग के बाद अब स्मार्ट वॉच सेगमेंट में भी अपनी पकड़ बना ली है. अगर आपका भी टाइटन से गहरावाला नाता है, तो आप मार्केट में उपलब्ध स्मार्टवॉच के ब्रांड्स में से अपने लिए टाइटन का स्मार्टवॉच चुन सकते हैं. इसमें 1.96 इंच स्क्रीन साइज और ब्राइट पिक्सल रेजोल्यूशन और बेहतर डिस्प्ले कलर्स मिलते हैं.

Budget Smartwatch: 2000 रुपये से कम में आयी Apple Watch जैसी डिजाइन वाली स्मार्टवॉच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >