ठंड में बजट की टेंशन खत्म! टॉप ब्रांड्स के गीजर मिल रहे आधे दाम से भी कम में, फौरन चेक करें डील्स

Geyser Offers: अगर आप भी सर्दियों से पहले गीजर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिलहाल आपके लिए एकदम परफेक्ट टाइम है. मार्केट में बड़े-बड़े ब्रांड्स के गीजर इस समय आधे से भी कम दाम पर मिल रहे हैं. आइए जानते हैं किन ब्रांड्स पर आपको तगड़ी डिस्काउंट मिल रही है.

Geyser Offers: त्यौहारों के सीजन के साथ-साथ सेल का भी सीजन शुरू हो चूका हो. अब चाहे ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट्स हों या फिर लोकल दुकानें, आपको हर जगह SALE वाले पोस्टर दिख ही जाएंगे. इन सेल में आपको हर तरह के प्रोडक्ट्स पर एक से बढ़ कर एक ऑफर्स मिलते हैं. कुछ ही दिनों में ठंड महसूस होने लगेगी और इस मौसम में गीजर घर की सबसे जरूरी जरूरत बन जाता है. ठंड में सीजन में गीजर की डिमांड काफी बढ़ जाती है जिससे ये काफी महंगे मिलते हैं. लेकिन सीजन शुरू होने से पहले इन्हें खरीद लिया जाये तो ये फायदा का सौदा हो सकता है.

अगर आप भी ठंड शुरू होने से पहले सस्ते दाम में गीजर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यही सही मौका है. फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में आपको कई बड़े ब्रांड्स के गीजर पर धमाकेदार डील्स (Geyser Offers) मिल रही हैं, जहां 50% तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है. आइए आपको इस डील्स की जानकारी डिटेल में बताते हैं.

Havells Geyser

Havells geyser flipkart price

अगर आप कम दाम में ब्रांडेड गीजर (Geyser Offers) लेना चाहते हैं, तो Havells आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा. फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल से पहले ही Havells के गीजर तगड़े डिस्काउंट (Geyser Offers) पर मिल रहे हैं. इसका एक मॉडल है Havells Adonia Spin 15L स्टोरेज गीजर. इस पर फिलहाल आपको 50% से ज्यादा की छूट मिल रही है और इसे आप सिर्फ 9,790 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें 15 लीटर की बड़ी कैपेसिटी है और साथ ही 5 स्टार एनर्जी रेटिंग भी है. कंपनी इसके इनर टैंक पर 7 साल और हीटिंग एलिमेंट्स पर 4 साल की वारंटी भी देती है.

Hindware Geyser

Hindware geyser flipkart price

Hindware Smart Appliances का IMMEDIO 3L इंस्टैंट गीजर फिलहाल जबरदस्त डिस्काउंट (Geyser Offers) पर मिल रहा है. वैसे तो इसकी असली प्राइस ₹5,990 है, लेकिन ऑफर में आप अभी इसे सिर्फ ₹1,899 में खरीद सकते हैं. इस गीजर की कैपेसिटी 3 लीटर है और इसमें स्टेनलेस स्टील टैंक आपको मिल जाता है, जो इसे काफी टिकाऊ बनाता है. साथ ही कंपनी इस पर पूरे 5 साल की वारंटी भी दे रही है.

Orient Geyser

Orient geyser flipkart price

Orient कंपनी के गीजर भी काफी बढ़िया होते हैं. इस लिस्ट में हमने इस कंपनी का भी एक मॉडल शामिल किया है. मॉडल का नाम है Orient Electric SWCN10VPG8K2-WB. इसमें आपको 10 लीटर का स्टोरेज टैंक मिलता है. आम दिनों में इसकी कीमत करीब ₹12,490 रहती है, लेकिन ऑफर (Geyser Offers) में फिलहाल आप इसे सिर्फ ₹5,999 में खरीद सकते हैं. वारंटी की बात करें तो कंपनी टैंक पर 5 साल, हीटिंग एलिमेंट पर 2 साल और पूरे प्रोडक्ट पर 2 साल की गारंटी देती है.

यह भी पढ़ें: GST Rate Cut से पहले ₹1 में AC बुकिंग शुरू! जानिए कैसे मिलेगा ₹4000 तक का फायदा

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का ऑफ सीजन में सुनहरा मौका, Flipkart-Amazon सेल में मिलेंगे तगड़े डिस्काउंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >