छुट्टियों पर घूमने जा रहे हैं? तो अभी ही बैग में रख लें ये 5 टेक गैजेट्स, बिना टेंशन के कटेगा सफर

Travel Tech Gadgets: छुट्टियों पर अगर आप भी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. सफर पर निकलने से पहले हम अक्सर कुछ जरूरी चीजें बैग में रखना भूल जाते हैं. इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे टेक गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके सफर को काफी आसान बन देंगे.

Travel Tech Gadgets: त्यौहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में छुट्टियां का सही से फायदा उठाना बहुत जरूरी है. जो लोग परिवार के साथ रहते हैं, उनका प्लान तो फिक्स है कि घर पर रहकर और रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाएंगे. वहीं अगर बात करें बैचलर लोगों कि तो वे इन छुट्टियों को ट्रिप या छोटी-सी आउटिंग पर जाकर एंजॉय करना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन सफर में निकलने से पहले सबसे बड़ी टेंशन होती है उसकी प्लानिंग. सफर की तैयारी करते-करते कुछ जरूरी चीजें अक्सर हम भूल जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका यह मिनी टेंशन फ्री गुजरे तो पैकिंग करते समय इन 5 टेक गैजेट्स को जरूर साथ रखें.

पॉवरबैंक 

आज कल हमारी जिंदगी का आधा हिस्सा फोन पर टिका है. सफर के दौरान हमारा फोन बहुत काम आता है जैसे मैप चेक करना, फोटो क्लिक करना या फिर कैब बुक करना. ऐसे में अगर फोन की बैटरी ही ठप हो जाए तो मुश्किल में हम पड़ सकते हैं. यहां काम आता है पावर बैंक. एक बढ़िया पावर बैंक हमेशा आपका फोन चार्ज रखेगा ताकि आप बिना टेंशन के कहीं भी आराम से काम चला सकें.

ब्लूटूथ ट्रैकर

सफर के दौरान एक चीज का टेंशन हमें हर समय खाए रहता है और वो है बैग या चाबियां गुम होना. ये सामान कहीं भी छूट जाए या खो जाए तो बहुत मुश्किल होती है. ऐसे में ब्लूटूथ ट्रैकर जैसे JioTag या Apple AirTag बहुत काम आता है. इसे फोन से कनेक्ट करके आप आसानी से अपनी खोई हुई चीजें ढूंढ सकते हैं. खासकर एयरपोर्ट या भीड़भाड़ वाली जगहों पर ये आपको बेफिक्र रखता है.

ट्रेवल अडैप्टर

अलग-अलग देशों में प्लग और सॉकेट के अलग-अलग टाइप इस्तेमाल होते हैं. ऐसे में ट्रैवल करते समय सबसे बड़ी दिक्कत चार्जिंग की ही आती है. लेकिन अगर आपके पास एक यूनिवर्सल ट्रैवल एडॉप्टर हो तो इस झंझट से आप छुटकारा प् सकते हैं. इसमें यूरोप, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और चीन तक के प्लग फिट हो जाते हैं और साथ ही इसमें USB पोर्ट भी होते हैं, जिससे आप एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं.

हैंड फैन

अगर आप ऐसे जगह जाने वाले हैं जहां बहुत गर्मी और उमस रहती है तो एक रिचार्जेबल छोटा हैंड फैन आपका बढ़िया साथी हो सकता है. चाहे लंबा सफर हो, घूमना-फिरना हो या फिर फ्लाइट में कम हवा मिल रही हो, ये मिनी फैन आपको तुरंत ठंडक पहुंचा देगा है.

पोर्टेबल वाई-फाई हॉटस्पॉट

सफर के दौरान जाहिर सी बात है आपको इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी ही लेकिन हर जगह आपको इंटरनेट कनेक्शन सही से मिले ये जरूरी नहीं है. इसलिए एक पोर्टेबल हॉटस्पॉट अपने साथ जरूर रखें ताकि आपको लगातार इंटरनेट मिलता रहे.

सफर में टेक गैजेट्स की जरूरत पर FAQ

सफर के दौरान सबसे जरूरी टेक गैजेट कौन-सा है?

सबसे जरूरी पावर बैंक है, क्योंकि फोन की बैटरी खत्म होते ही मैप देखना, फोटो क्लिक करना और कैब बुक करना मुश्किल हो जाता है.

अगर बैग या चाबियां सफर में खो जाएं तो क्या करें?

इसके लिए ब्लूटूथ ट्रैकर जैसे JioTag या Apple AirTag बहुत मददगार साबित होते हैं. इन्हें फोन से कनेक्ट करके आसानी से खोई चीज ढूंढी जा सकती है.

विदेश यात्रा में चार्जिंग की समस्या से कैसे बचा जा सकता है?

एक यूनिवर्सल ट्रैवल एडॉप्टर साथ रखें. इसमें अलग-अलग देशों के प्लग फिट हो जाते हैं और कई USB पोर्ट भी होते हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IRCTC Tatkal टिकट बुकिंग: मिनटों में कन्फर्म टिकट पाने के 5 जरूरी टिप्स

यह भी पढ़ें: अब WhatsApp पर मिलेगा आपका Aadhaar कार्ड, जानें आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >