Tesla का ह्यूमनॉयड रोबोट Optimus भारत आयेगा? Elon Musk की कंपनी ने दिया हिंट

Tesla ने अपने ह्यूमनॉयड रोबोट Optimus को भविष्य में भारत में लाने की बात कही है. यह रोबोट घरेलू कामों से लेकर खतरनाक इंडस्ट्रियल टास्क तक में मदद कर सकता है.

आने वाले समय में घरों और दफ्तरों में इंसानों जैसे दिखने और काम करने वाले रोबोट आम नजर आ सकते हैं. टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए Tesla ने संकेत दिये हैं कि वह अपने ह्यूमनॉयड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ को भविष्य में भारत में भी लॉन्च कर सकती है. फिलहाल कंपनी इसे अमेरिका में बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना बना रही है, लेकिन भारत जैसे बड़े बाजार पर भी उसकी नजर है.

क्या है ‘Optimus’ और क्या कर सकता है?

Tesla का Optimus एक ह्यूमनॉयड रोबोट है, जिसे इंसानों की तरह दिखने और काम करने के लिए डिजाइन किया गया है.
यह रोबोट रोजमर्रा के कामों में मदद कर सकता है, जैसे घर के छोटे-मोटे काम, सामान उठाना या जोखिम भरे कामों को संभालना. कंपनी के मुताबिक, भविष्य में यह रोबोट इंसानों के ‘साथी’ की तरह भी काम कर सकता है.

भारत में कब आएगा यह रोबोट?

Tesla की एशिया-प्रशांत क्षेत्र प्रमुख Isabel Fan ने संकेत दिया है कि कंपनी सही समय आने पर इस टेक्नोलॉजी को भारत में भी लाएगी.
हालांकि, अभी लॉन्च की कोई तय तारीख सामने नहीं आई है. कंपनी फिलहाल अमेरिकी बाजार में इसके बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन पर फोकस कर रही है.

किन-किन क्षेत्रों में होगा इस्तेमाल?

Optimus रोबोट का इस्तेमाल सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहेगा.
इसे खतरनाक इंडस्ट्रियल कामों, मेडिकल सहायता और केयर सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे इंसानों को जोखिम वाले कामों से राहत मिल सकती है.

Tesla की नजर भारत के एनर्जी सेक्टर पर भी

रोबोट के अलावा Tesla भारत में अपने एनर्जी सॉल्यूशंस बिजनेस को भी लाने पर विचार कर रही है.
इसमें सोलर पावर, एनर्जी स्टोरेज और पावर मैनेजमेंट जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं. भारत में सौर ऊर्जा की संभावनाओं को देखते हुए कंपनी इसे बड़ा अवसर मान रही है.

घर से उद्योग तक, इंसानों पर निर्भरता होगी कम?

अगर Optimus जैसे रोबोट भारत में आते हैं, तो यह काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं.
घरेलू मदद से लेकर इंडस्ट्रियल काम तक, कई क्षेत्रों में इंसानों की निर्भरता कम हो सकती है. हालांकि, इसके साथ रोजगार और लागत जैसे मुद्दों पर भी चर्चा तेज हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: Elon Musk के रोबोट का नया कारनामा, इंसानों की तरह दौड़ता दिखा Optimus, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >