24 घंटे AC चलने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस इन गैजेट्स का कर लें इस्तेमाल

Tech Tips: अगर आप दिन भर एसी का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको अपने घर में इन गैजेट्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. ये स्मार्ट गैजेट्स बिजली की कम खपत में करने में मददगार होते हैं. जिससे आपको ज्यादा बिजली बिल आने की टेंशन भी नहीं होगी.

Tech Tips: हर किसी के लिए बिजली बिल सिर दर्द से कम नहीं है. खासकर इस चुभती गर्मी में तो मीटर और भी तेजी से भागने लगता है. क्योंकि, सीलिंग फैन कर भरोसे गर्मी कटने से रही. गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में दो-दो पंखे, कूलर और एसी चलना तो तय है. ऐसे में मीटर में भी बिल तेजी से बढ़ता है. वहीं,इस बढ़ती बिजली बिल की टेंशन में कई लोग गर्मी से समझौता करने लगते हैं. लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि अगर वे कुछ खास गैजेट्स का इस्तेमाल करेंगे तो उनका बिजली का बिल इतना नहीं आएगा. अगर आप भी एसी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बिजली बिल से भी परेशान हैं तो फिर इस खबर को जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, इसमें बताए गए गैजेट्स आपके बड़े काम के हैं.

यह भी पढ़ें:  24 घंटे AC चलने के बाद भी बिल आएगा कम, बस एक्सपर्ट की इन बातों का रखें ख्याल, बच जाएंगे पैसे

स्टेबलाइजर

गर्मी के दिनों में अक्सर वोल्टेज अप-डाउन होते रहता है. ऐसे में कम वोल्टेज होने पर AC पर रूम ठंडा करने के लिए ज्यादा भार पड़ता है. जिससे आपका मीटर तेजी से भागता है. ऐसे में घर में एसी लगवाते समय स्टेबलाइजर लगवाने से स्टेबलाइजर वोल्टेज को कंट्रोल करता है. जिससे एसी पर ज्यादा भार नहीं पड़ता है और मीटर भी कम भागता है.

स्मार्ट प्लग

आज के समय में एसी में कई सारे फीचर्स आ गए हैं. टाइमर सेट से लेकर ऑटो ऑन-ऑफ तक. लेकिन हर घर में मॉडर्न एसी हो ये जरूरी नहीं है. आज भी कई लोग एसी का पुराना मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसमें टाइमर और ऑटो ऑन-ऑफ का फीचर नहीं होता. ऐसे में रातभर अगर पुराने मॉडल वाले एसी चलते हैं तो फिर बिजली की खपत ज्यादा होती है. जिससे बिजली का बिल ज्यादा आता है. ऐसे में जो लोग अभी भी पुराना मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं, वे AC के साथ स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्मार्ट प्लग की मदद से एसी को बंद करने के लिए टाइमर सेट किया जा सकता है. जिससे एसी रात भर नहीं चलेगी और सेट किए गए टाइम के अनुसार खुद से ऑन और ऑफ हो जाएगी.

सोलर पैनल

बिजली बिल बचाने का एक और सरल तरीका है सोलर पैनल. सोलर सिस्टम लगवाने से आप बिजली बिल काफी हद तक कम कर सकते हैं. क्योंकि, सोलर सिस्टम सूर्य की रोशनी का इस्तेमाल कर बिजली बनाते हैं. जिससे आप को अपने घर में एसी या किसी भी इलेक्ट्रिक सामान को चलाने के लिए बिजली का इस्तेमाल नहीं करना होगा. ऐसे में आपका बिजली बिल भी कम आएगा.

स्मार्ट थर्मोस्टैट या रूम टेंपरेचर कंट्रोलर

आप चाहे तो घर में स्मार्ट थर्मोस्टैट या रूम टेंपरेचर कंट्रोलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. यह गैजेट भी बिजली बिल को कम करने में काफी हद तक मददगार है. स्मार्ट थर्मोस्टैट या रूम टेंपरेचर कंट्रोलर आपके रूम के टेंपरेचर के अनुसार काम करेंगे और एसी के टेंपरेचर को उस हिसाब से कंट्रोल करेंगे. रूम ठंडा होने पर ये गैजेट AC को बंद कर देंगे या फिर एसी के टेंपरेचर को बढ़ा देंगे. इसके बाद रूम का टेंपरेचर बढ़ते ही यह गैजेट खुद एसी को ऑन कर देगा. जिससे एसी पर भी भार नहीं पड़ेगा और बिजली का कम इस्तेमाल होगा. इस गैजेट को आप मोबाइल से भी कंट्रोल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कम बिजली खपत के बाद भी आ रहा ज्यादा बिल? कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती

यह भी पढ़ें: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

यह भी पढ़ें: हर दिन 24 घंटे फ्रिज चलने पर कितना आएगा महीने का बिजली बिल? यहां समझ लें पूरा गणित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >