रेलवन सुपर ऐप: अब रेलवे की हर जरूरत एक ही ऐप में पूरी, सफर हुआ और आसान

RailOne (Swarail) सुपर ऐप में IRCTC, UTS और सभी रेलवे सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी. टिकट बुकिंग से शिकायत तक सब कुछ अब एक ऐप में

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को और ज्यादा सुविधा देने के लिए RailOne (Swarail) सुपर ऐप लॉन्च कर दिया है. यह ऐप जनवरी 2025 में बीटा वर्जन में आया था, और अब धीरे-धीरे पूरे भारत में यूजर्स के लिए एक्टिव हो रहा है. इस ऐप का मकसद यह है कि रेलवे से जुड़ी हर जरूरत और हर सर्विस अब एक ही जगह आसानी से उपलब्ध हो जाए. यानी अब टिकट बुक करने से लेकर शिकायत दर्ज करने तक, सब कुछ इसी एक ऐप से हो सकेगा. इससे यात्रा और भी स्मार्ट, सुरक्षित और सिंपल हो जाएगी.

RailOne App में क्या-क्या मिलेगा?

RailOne (Swarail) ऐप में रेलवे से जुड़ी सभी जरूरी सर्विसेज शामिल की जा रही हैं, जैसे:

  • रिजर्वेशन टिकट बुकिंग
  • जनरल (अनारक्षित) टिकट बुकिंग
  • ट्रेन पूछताछ
  • लाइव ट्रेन स्टेटस
  • पार्सल बुकिंग
  • ई-कैटरिंग
  • शिकायत निवारण सिस्टम

अब इन सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

RailOne App कैसे डाउनलोड करें?

CRIS के मुताबिक यह ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध होगा. अगर आपके पास पहले से Rail Connect या UTS on Mobile का अकाउंट है, तो उसी से लॉगिन कर सकते हैं. नये यूजर्स बेसिक जानकारी डालकर साइनअप कर सकते हैं. पहली बार लॉगिन करने पर R-Wallet ऑटो एक्टिवेट हो जाएगा.लॉगिन के लिए ऐप में M-PIN आधारित सुरक्षा सिस्टम भी दिया गया है.

RailOne App की खासियत

1. Single Sign-On

एक ही यूजर आईडी से IRCTC, UTS और RailOne की सभी सेवाएं मिलेंगी.

2. All-in-One Platform

बुकिंग, फूड, शिकायत, PNR, Live Status- सब एक ऐप में.

3. Integrated Information

PNR देखते समय Coach, Timing और Status एक ही पेज पर मिलेगा.

रेलवे का बड़ा कदम

RailOne सुपर ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे यात्रियों के समय की बचत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीण/शहरी दोनों यूजर्स आसानी से इसका उपयोग कर सकेंगे.

बिना टेंशन के कटेगा लंबा सफर, गूगल मैप्स पर आने वाला है बैटरी बचाने वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम

क्या Airplane Mode ऑन करने से सच में फोन होता है जल्दी चार्ज? जानिए वो सीक्रेट जो ज्यादातर लोग नहीं जानते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >