नंबर सेव करने की झंझट खत्म, इस ट्रिक से WhatsApp पर किसी को भी भेजें मैसेज

अगर आपको भी हर छोटे काम के लिए फोन में नया नंबर सेव करना झंझट लगता है, तो यह जानकारी आपके काम की है. यहां WhatsApp के एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताया गया है, जिससे आप बिना कॉन्टैक्ट सेव किए ही किसी भी नंबर पर आसानी से मैसेज भेज सकते हैं.

कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी अनजान नंबर पर WhatsApp मैसेज भेजना पड़ता है. जैसे डिलीवरी एजेंट, दुकान वाले, बिजनेस से जुड़ा कोई व्यक्ति या किसी से एक बार की गई बातचीत. ऐसे में हर किसी का नंबर सेव करना जरूरी नहीं लगता, लेकिन समस्या यह भी है कि बिना नंबर सेव किए व्हाट्सएप पर मैसेज भेज भी नहीं सकते. अगर आप भी अब तक यही सोच कर सबका नंबर सेव कर रहे हैं, तो रुकिए. क्योंकि, WhatsApp में एक ऐसा आसान तरीका है जिससे बिना नंबर सेव किए भी आप सीधे चैट शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

बिना नंबर सेव किए WhatsApp मैसेज भेजने का आसान तरीका

अगर आप बिना नंबर सेव किए सीधे WhatsApp पर मैसेज भेजना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें.

  • अपने फोन में WhatsApp ऐप ओपन करें.
  • जिस व्यक्ति को मैसेज भेजना है, उसका फोन नंबर कॉपी कर लें.
  • अब New Chat बटन पर टैप करें और WhatsApp Contacts में अपने नाम पर टैप करें.
  • चैट बॉक्स में कॉपी किया हुआ नंबर पेस्ट करें और Send कर दें.
  • अगर वह नंबर WhatsApp पर है, तो आपको उस नंबर के साथ चैट शुरू करने का ऑप्शन दिखाई देगा और आप उसे मैसेज भेज सकते हैं.

ब्राउजर से WhatsApp लिंक बनाकर भी भेज सकते हैं मैसेज

WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेजने का एक और आसान तरीका है WhatsApp लिंक बनाना. यह तरीका फोन और WhatsApp Web दोनों पर काम करता है.

  • अपने फोन या कंप्यूटर में ब्राउजर ओपन करें.
  • इस लिंक को https://api.whatsapp.com/send?phone=xxxxxxxxxx एड्रेस बार में पेस्ट करें.
  • यहां xxxxxxxxxx की जगह उस व्यक्ति का फोन नंबर लिखें, साथ में कंट्री कोड भी जोड़ें. जैसे- http://wa.me/911234567890
  • अब Enter पर क्लिक करें और “Continue to Chat” पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आप सीधे WhatsApp चैट विंडो में पहुंच जाएंगे और मैसेज भेज सकते हैं.

क्यों काम का है यह फीचर?

यह तरीका उन लोगों के लिए बेहद काम का है, जो अक्सर डिलीवरी एजेंट, सर्विस प्रोवाइडर या बिजनेस कॉन्टैक्ट से बात करते हैं. इससे आपको हर बार नया नंबर सेव नहीं करना पड़ेगा और आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट भी ज्यादा भरी हुई नहीं रहेगी.

यह भी पढ़ें: फोन बदलने से पहले ऑन कर लें WhatsApp बैकअप, सेफ रहेंगे पुराने चैट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >