Sony LinkBuds Clip भारत में लॉन्च, 37 घंटे की बैटरी और Open-Ear डिजाइन है इसकी खासियत

Sony ने भारत में नए LinkBuds Clip ओपन-ईयर TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. ₹18,990 की कीमत वाले ये ईयरबड्स ओपन-ईयर डिजाइन, 10mm ड्राइवर, 360 Reality Audio, Bluetooth 5.3, Google Gemini सपोर्ट और 37 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं.

Sony ने भारत में अपने नए LinkBuds Clip ओपन-ईयर ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं. इन्हें कंपनी ने इस साल जनवरी में सबसे पहले नॉर्थ अमेरिका में पेश किया था. इन ईयरबड्स की सबसे खास बात इनका ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन है, जो कान की नली को पूरी तरह बंद नहीं करता. यानी आप अपनी पसंदीदा म्यूजिक या कॉल का मजा लेते हुए भी आसपास की आवाजें आसानी से सुन सकते हैं. 

Sony LinkBuds Clip: कीमत

इनकी कीमत 18,990 रुपये रखी गई है. आप इन्हें Amazon, Flipkart, Myntra, चुनिंदा Croma और Reliance Digital स्टोर्स, Sony Centre के साथ-साथ Shop at SC से भी खरीद सकते हैं. कंपनी ने इन्हें Black, Greige, Green और Lavender जैसे चार स्टाइलिश कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है.

Sony LinkBuds Clip: डिजाइन

Sony LinkBuds Clip को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये आपके कान की नली (Ear Canal) को पूरी तरह बंद नहीं करते. यानी गाने सुनते समय भी आप अपने आसपास की आवाजें आसानी से सुन सकते हैं. बॉक्स में मिलने वाले अलग-अलग फिटिंग कुशन हर तरह के कानों में बेहतर फिट और ज्यादा आराम देने में मदद करते हैं. Sony ने इनका डिजाइन ऐसा रखा है कि आवाज का लीकेज भी कम हो, लेकिन आसपास के माहौल से आपका कनेक्शन बना रहे. इसके अलावा, IPX4 रेटिंग मिलने की वजह से पसीने और हल्की पानी की छींटों से भी ये सेफ रहते हैं.

Sony LinkBuds Clip: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • ऑडियो एक्सपीरियंस की बात करें तो Sony LinkBuds Clip में 10mm के दमदार ड्राइवर दिए गए हैं, जो SBC और AAC Bluetooth कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं. 
  • बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए कंपनी ने इसमें Digital Sound Enhancement Engine (DSEE) भी दिया है, जो कंप्रेस्ड ऑडियो में खो जाने वाली डिटेल्स को वापस लाने का काम करता है. 
  • Sony Sound Connect ऐप की मदद से आप 10-बैंड इक्वलाइजर के जरिए अपनी पसंद के अनुसार साउंड को पूरी तरह कस्टमाइज भी कर सकते हैं.
  • इसमें 360 Reality Audio और Background Music जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
  • इसमें तीन अलग-अलग Listening Modes भी दिए हैं. Standard Mode रोजमर्रा में गाने सुनने के लिए है, Voice Boost Mode कॉल, पॉडकास्ट और म्यूजिक के दौरान आवाज को ज्यादा साफ और स्पष्ट बनाता है, जबकि Sound Leakage Reduction Mode इस तरह डिजाइन किया गया है कि आपके ईयरबड्स की आवाज आसपास के लोगों तक कम पहुंचे. 
  • इसके अलावा, Scene-based Listening फीचर अपने आप पहचान लेता है कि आप वॉक कर रहे हैं, दौड़ रहे हैं या जिम में वर्कआउट कर रहे हैं और उसी हिसाब से ऑडियो एक्सपीरियंस को एडजस्ट कर देता है.
  • इनमें ड्यूल माइक्रोफोन, Precise Voice Pickup टेक्नोलॉजी, बोन कंडक्शन सेंसर और AI-बेस्ड सिग्नल प्रोसेसिंग का यूज किया गया है.
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो LinkBuds Clip में Bluetooth 5.3 दिया गया है और यह मल्टीपॉइंट पेयरिंग को भी सपोर्ट करता है. 
  • Android यूजर्स के लिए Google Fast Pair और Windows यूजर्स के लिए Swift Pair का सपोर्ट भी मिलता है.
  • इसके अलावा, अगर आपके पास Google Gemini सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है, तो LinkBuds Clip के जरिए हैंड्स-फ्री तरीके से Google Gemini को भी एक्सेस किया जा सकता है.
  • कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स एक बार फुल चार्ज होने पर 9 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं. 
  • चार्जिंग केस के साथ इनकी कुल बैटरी लाइफ 37 घंटे तक पहुंच जाती है. अगर जल्दी में हैं, तो सिर्फ 3 मिनट की क्विक चार्जिंग से ही आपको करीब 1 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है. चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की बिक्री आज से शुरू, खरीदने से पहले जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >