Social Media Ban: आरक्षण के मुद्दे पर भड़की हिंसा के बाद इस देश में सोशल मीडिया के सभी ऐप्स बंद

Social Media Ban: आरक्षण के मुद्दे पर भड़की हिंसा के बाद बांग्लादेश में इंस्टाग्राम, फेसबुक, टिकटॉक और यूट्यूब सहित लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स पर रोक लगा दी गई है.

Social Media Ban: बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के बाद देश में लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, टिकटॉक और यूट्यूब पर अस्थायी तौर पर बैन लगा दिया गया है. इन सोशल मीडिया ऐप्स पर लगाये गए बैन को लेकर बांग्लादेश की सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि अंगरेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया और ग्लोबल आइज ने बांग्लादेश में सोशल मीडिया बैन को लेकर खबर रिपोर्ट की है. यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

सोशल मीडिया साइट्स पर अस्थायी बैन

बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर जनता इस समय विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस हिंसा को रोकने के लिए ही सोशल मीडिया पर बैन का फैसला किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि शुक्रवार से पूरे देश में सोशल मीडिया साइट्स पर अस्थायी बैन लगाया गया है. सरकार की तरफ से दोपहर 12 बजे के बाद मेटा के प्लैटफॉर्म का नेटवर्क सीमित कर दिया गया है और इंटरनेट की स्पीड भी बहुत ज्यादा धीमी कर दी गई है, जिससे कोई वीपीएन का इस्तेमाल करके भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सके.

Telegram के CEO पावेल डुरोव हैं 100 बच्चों के पिता, जानें कैसे हुआ ये संभव

Uninstall PhonePe: जॉब कोटा विवाद में बैकफुट पर आये फोनपे के सीईओ, मांगी बिना शर्त माफी

Instagram पर रील्स बनानेवालों की मौज, आया मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Technology Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >