₹20,000 के अंदर मिल रहे हैं ये दमदार 5G स्मार्टफोन, जानिए कौन-सा है आपके लिए बेस्ट?

Smartphone Under 20000: ₹20,000 के बजट में बेस्ट 5G फोन ढूंढ रहे हैं? जानिए जून 2025 में टॉप स्मार्टफोन्स- CMF by Nothing, Realme P3 Pro, Poco X7, OPPO K13 और Tecno Pova Curve 5G के फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस.

Smartphone Under 20000: अगर आप ₹20,000 के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके पास कुछ बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. भारत में लगातार स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के चलते कंपनियां अब कम कीमत में भी दमदार फीचर्स देने लगी हैं. यहां हम ऐसे टॉप 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आये हैं जो न सिर्फ परफॉर्मेंस में शानदार हैं, बल्कि बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले के मामले में भी काफी प्रभावशाली हैं.

1. CMF by Nothing Phone 2 Pro- स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस

डिस्प्ले: 6.77-इंच FHD+

प्रॉसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Pro

रैम/स्टोरेज: 8GB / 128GB

बैटरी: 5000mAh

कैमरा: 50MP + 50MP + 8MP (रियर), 16MP (फ्रंट)

कीमत: ₹18,895

अगर आप Nothing के सिग्नेचर डिजाइन के साथ पावरफुल हार्डवेयर चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है.

2. Poco X7 5G- बैटरी और गेमिंग के लिए बेस्ट

डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+

प्रॉसेसर: MediaTekDimensity 7300 Ultra

बैटरी: 5500mAh

कीमत: ₹16,999

गेमिंग और हेवी यूज के लिए शानदार परफॉर्मेंस.

3. Realme P3 Pro- AMOLED डिस्प्ले और तगड़ी बैटरी

डिस्प्ले: 6.83-इंच AMOLED, 120Hz

प्रॉसेसर: Snapdragon7sGen 3

बैटरी: 6000mAh

कीमत: ₹19,999

वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और कैमरा के लिए परफेक्ट चॉइस.

4. OPPO K13- सबसे बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन पावर

डिस्प्ले: 6.67-इंच AMOLED

प्रॉसेसर: Snapdragon 6 Gen 4

बैटरी: 7000mAh

कीमत: ₹17,680

लंबी बैटरी लाइफ और डेली यूज के लिए शानदार डिवाइस.

5. Tecno Pova Curve 5G- हाई रिफ्रेश रेट और कर्व्ड डिस्प्ले वाला बजट फोन

डिस्प्ले: 6.78-इंच AMOLED, 144Hz

प्रॉसेसर: Dimensity 7300 Ultimate

बैटरी: 5500mAh

कीमत: ₹15,999

गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए हाई स्पीड डिस्प्ले के साथ जबरदस्त वैल्यू.

कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेस्ट?

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं, तो OPPO K13 या Realme P3 Pro बेस्ट हैं. डिजाइन लवर्स के लिए CMF by Nothing Phone 2 Pro एक ट्रेंडी ऑप्शन है. गेमिंग के लिए Poco X7 5G या Tecno Pova Curve शानदार काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम

यह भी पढ़ें: OnePlus 13 vs iPhone 16 Pro Max: 70 हजार का वनप्लस या 1.5 लाख का iPhone? यहां देखें डिटेल कम्पैरिजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >