Samsung vs OnePlus vs Realme vs iQOO स्मार्टफोन बैटरी वॉर: पावर बैकअप में कौन है सबसे आगे?

स्मार्टफोन बैटरी वॉर में Realme, OnePlus, iQOO और Samsung ने हाई-कैपेसिटी बैटरी वाले फोन पेश किये हैं. Realme P4 Power में 10,001mAh बैटरी, OnePlus 15 में 7,300mAh बैटरी और Samsung Galaxy M17e में 6,000mAh बैटरी मिलती है. ये फोन लंबे बैकअप और फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं.

Smartphone Battery War: आजकल स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या मैसेजिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी इस्तेमाल होते हैं. ऐसे में बैटरी बैकअप सबसे बड़ा फैक्टर बन गया है. कंपनियां अब हाई-कैपेसिटी बैटरी और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ नये फोन पेश कर रही हैं. आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन इस बैटरी वॉर में सबसे आगे हैं.

Realme P4 Power 5G- सबसे बड़ी बैटरी

Realme का यह फोन 10,001mAh बैटरी के साथ आता है. एक बार चार्ज करने पर यह 3-4 दिन तक चल सकता है. इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जो ट्रैवलर्स और हेवी यूजर्स के लिए परफेक्ट विकल्प है.

Samsung Galaxy M17e 5G- भरोसेमंद बैकअप

Samsung का यह फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो करीब 26 घंटे का प्लेबैक टाइम देती है. इसमें 120Hz डिस्प्ले और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते हैं, जिससे यह लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए भरोसेमंद विकल्प बन जाता है.

OnePlus 15 5G- फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और बैटरी

प्रीमियम सेगमेंट का यह फोन 7,300mAh बैटरी के साथ आता है. Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रॉसेसर के साथ यह शानदार परफॉर्मेंस देता है. बैटरी बैकअप 2 दिन तक का है और इसमें 120W SuperVOOC चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

iQOO Z10x 5G- स्टूडेंट्स और गेमर्स के लिए

यह फोन 6,500mAh बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रॉसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार है.

Realme 16 Pro 5G- मिड-रेंज का पावरहाउस

इस स्मार्टफोन में 7,000mAh बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 200MP कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं. यह उन यूजर्स के लिए है जो बैटरी के साथ कैमरा और डिस्प्ले क्वाॅलिटी भी चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹20,000 से कम के स्मार्टफोन्स में कौन है ऑल-राउंडर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >