Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी पर मेहंदी से सजाएं हाथ, इन सिंपल AI डिजाइन्स के साथ

Raksha Bandhan Mehndi Design: इस राखी अगर आप भी अपने हाथों पर सबसे हटकर और सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो फिर इस बार ट्राई करें AI से बने मेहंदी डिजाइन.

AI Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन के त्योहार को बस 3 दिन ही बचें हैं. 8 अगस्त को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जाएगा. इस दिन बहनें खास सज-धज कर तैयार होती हैं और अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है. बहनों के लिए राखी सिर्फ भाई को राखी बांधना ही नहीं बल्कि अच्छे से तैयार होकर फोटोज भी क्लिक कराना होता है. लेकिन राखी पर लड़कियों का लुक मेहंदी के बिना अधूरा होता है. ऐसे में जरूरी है कि मेहंदी एक दम टिप-टॉप हो. अगर आप भी इस राखी अपने हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं, तो फिर हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास डिजाइन. जिससे आपके हाथ सुंदर और सबसे यूनिक दिखेंगे.

मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन |Minimalist Mehndi Design

Minimalist mehndi design

अगर आप को ज्यादा देर बैठ कर मेहंदी लगवाना नहीं पसंद है, तो फिर ये डिजाइन आपके हाथ के लिए परफेक्ट रहेंगे. इसे न तो लगाने में ज्यादा समय लगता है और न ही इससे ज्यादा हाथ भरे हुए दिखते हैं. साथ ही इस तरह के डिजाइन लगाने से हाथ और भी खूबसूरत दिखते हैं.

हथेली मेहंदी डिजाइन | Palm Mehndi Design

Palm mehndi design

राखी में अगर आपको हाथ भर कर मेहंदी नहीं लगाना तो फिर आप सिर्फ हथेली वाले डिजाइन लगा सकते हैं. इससे आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और आपका ज्यादा भरेगा भी नहीं. इस तरह के डिजाइन राखी के लिए परफेक्ट हैं. हाथ भी खूबसूरत दिखेंगे और फोटोज भी अच्छे अच्छे आ जाएंगे.

सिंपल मेहंदी डिजाइन | Simple Mehndi Design

Simple mehndi design

आप चाहे तो इस राखी इस तरह के सिंपल डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं. फूल, पत्ती, डॉटस और अन्य तरह के एलीमेंट्स इस डिजाइन को सुंदर बनाते हैं. जिससे आपके हाथ न ज्यादा भरे हुए और न खाली दिखते हैं. साथ ही ये पिक्चर परफेक्ट भी है.

मंडला मेहंदी डिजाइन | Mandala Mehndi Design

Mandala mehndi design
Mandala mehndi design

हर किसी के दिमाग में मंडला मेहंदी डिजाइन जरूर आता है. हाथों के बीच सिर्फ गोलाकार और आसपास फूल-पत्तियों जैसे एलीमेंट्स डिजाइन में चार-चांद लगा देते हैं.

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन | Back Hand Mehndi Design

Back hand mehndi design

अक्सर लड़कियां हथेली पर तो मेहंदी लगा लेटी हैं, लेकिन बैक सदी के लिए उनके पास कुछ ढंग की डिजाइन नहीं बचती. ऐसे में आप अरेबिक मेहंदी डिजाइन को बैक साइड में लगा सकते हैं.

गोलाकार मेहंदी डिजाइन | Circular Mehndi Design

Circular mehndi design

आजकल गोलाकार मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं. ये हाथों को एस्थेटिक लुक भी देता है. ऐसे में आप इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: इस राखी हाथों को दें AI का टच, ट्राई करें ये आसान और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

यह भी पढ़ें: दुल्हन की सहेलियां जरूर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

यह भी पढ़ें: Sawan Mehndi Design: सावन, तीज, रक्षाबंधन… हर मौके पर जंचेगी ये स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन, देखें जरूर 

यह भी पढ़ें: सगाई पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, अंगूठी नहीं हाथों पर होगी ‘होने वाले पति’ की नजर

यह भी पढ़ें: AI Mehndi Design: इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये AI मेहंदी डिजाइंस, नहीं हटेगी किसी की नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >