SIM Card New Rules: 1 अक्टूबर से बदल रहा सिम कार्ड का यह नियम; Jio, Airtel, Voda, BSNL यूजर्स ध्यान दें

SIM Card New Rules: हर महीने में कुछ ना कुछ नियमों में बदलाव होता है, जिसके मद्देनजर अगले महीने से भी कुछ बदलाव हो रहा है. अक्‍टूबर से टेलीकॉम जगत में कुछ ऐसे नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर आप पर पड़ेगा. यह काम की बात आपको जाननी चाहिए-

SIM Card New Rules: टेलीकॉम कंपनियों के लिए 1 अक्टूबर 2024 से कुछ जरूरी नियम लागू होने वाले हैं. ये नये नियम आम यूजर्स को कई मामलों में सुविधा और सहूलियत देने वाले होंगे. नये नियमों के प्रभाव से टेलीकॉम यूजर्स के लिए अब यह पता करना आसान हो जाएगा कि उनके इलाके में टेलीकॉम कंपनी कौन-सी सर्विस प्रदान कर रही है.

SIM Card New Rules: टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट पर देनी होगी नेटवर्क की जानकारी

भारत सरकार के दूरसंचार नियामक ट्राई ने नया नियम लागू किया है, जिससे यूजर्स को अपने एरिया में उपलब्ध नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सकेगी. नये नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी देनी होगी. इसके अलावा, स्पैम कॉल्स पर नियंत्रण के लिए भी नये कदम उठाये गए हैं. अगले महीने से स्पैम कॉल्स को लेकर भी नये नियम अनिवार्य होने वाले हैं.

SIM Card New Rules: किस इलाके में कौन सर्विस मिलेगी?

टेलीकॉम यूजर्स को अपने इलाके में नेटवर्क की उपलब्धता के बारे में सही जानकारी पता करने में अब तक खूब मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपनी वेबसाइट पर बताना होगा कि वे किस इलाके में कौन सर्विस दे रही हैं. एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल समेत सभी कंपनियों के लिए यह नियम एक अक्टूबर से अनिवार्य कर दिया जाएगा. इसका सीधा असर आम यूजर्स पर पड़ेगा.

SIM Card New Rules: ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

टेलीकॉम कंपनियां कई सारी जरूरी बातें अपने यूजर्स के साथ शेयर नहीं करती हैं. नये नियमों के प्रभाव से अब सभी कंपनियों के लिए ग्राहकों से जुड़ी डीटेल वेबसाइट पर सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा. इसमें सर्विस की क्वालिटी और नेटवर्क उपलब्धता के बारे में बताना जरूरी होगा. ऐसा होने से आम यूजर्स को फायदा यह होगा कि वे अपने हिसाब से नेटवर्क चुन पाएंगे. कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर यूजर्स यह जान पाएंगे कि उनके इलाके में 2G, 3G, 4G या 5G कौन-सा नेटवर्क आ रहा है.

SIM Swapping के बाद मोबाइल नंबर पोर्टिंग के लिए अब 7 दिन करना होगा इंतजार

55 लाख मोबाइल फोन कनेक्शन ब्लॉक, आप न करें ऐसी गलितयां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >