SIM Card के बिना कॉल कैसे करें? जानिए यह काम की स्मार्ट ट्रिक

SIM Card Ke Bina Call: अगर आपने कोई नया फोन खरीदा है और उसमें सिम कार्ड लगाये बिना कॉलिंग शुरू करना चाहते हैं, तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है.

SIM Card Ke Bina Call: स्मार्टफोन आजकल हम सबकी जरूरत बन चुका है. किसी की याद आये या कुछ ढूंढना हो या कोई कैलकुलेशन करना हो, हम सबको स्मार्टफोन की याद आती है. नया स्मार्टफोन लेते ही लोग सिम कार्ड लगाकर बात करने का सिलसिला शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना सिम कार्ड लगाये भी कॉलिंग का मजा ले सकते हैं.

अगर आपने कोई नया फोन खरीदा है और उसमें सिम कार्ड लगाये बिना कॉलिंग शुरू करना चाहते हैं, तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है. दरअसल, VoIP (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) का ऑप्शन कई ऐप्स में मिलता है. इसमें स्काईप और व्हाट्सऐप जैसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं.

अपने फोन में सिम कार्ड लगाये बिना आप आसानी से कॉलिंग कर सकते हैं. ऐसा करने के कई तरीके हैं और आप अपनी पसंद के हिसाब से इनमें से चुनाव कर सकते हैं. इन ऐप्स की मदद से आप इंटरनेट की मदद से लोगों को कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा वर्चुअल नंबर से भी आप लोगों को कॉल कर सकते हैं. ऐप्स पर जाने के बाद आप नया वर्चुअल नंबर लेकर लोगों से बात कर सकते हैं.

ऊपर बताये गए ऑप्शंस के अलावा, स्मार्टफोन्स में वाई – फाई कॉलिंग का ऑप्शन भी मिलता है. इसे सेटिंग्स में जाकर एनेबल करना होता है. वाई – फाई कॉलिंग की मदद से भी आप बिना सिम कार्ड के भी लोगों को कॉल कर सकते हैं.इसके अलावा, कई सारे ऐप्स भी मौजूद हैं जिनकी मदद से आप बिना सिम कार्ड के कॉल कर सकते हैं. ये स्मार्ट तरीके आजकल कई लोगों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे हैं जिससे बिना सिम कार्ड के भी लोग एक-दूसरे को कॉल कर सकते हैं.

Reels On WhatsApp: अब व्हाट्सऐप पर भी आप देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, जानिए कैसे

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

बिना फोन नंबर के चलाएं WhatsApp, तरीका है बड़ा आसान

WhatsApp पर थीम बदल सकेंगे यूजर्स, जानिए किन्हें मिलेगा यह खास फीचर

WhatsApp में आ गए Meta AI नये फीचर्स, जानिए आपके किस काम आयेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >