AC में 23 हजार छेदों वाली तकनीक, क्या सच में 77% तक बचा सकती है बिजली?

Samsung WindFree AC में 23,000 माइक्रो एयर होल्स और AI फीचर्स दिए गए हैं. जानिए यह तकनीक कैसे काम करती है, कितनी बिजली बचा सकती है और क्या यह आपके लिए सही ऑप्शंस है.

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर अब लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है. लेकिन AC खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल बिजली बिल को लेकर होता है. इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने अपनी विंड फ्री टेक्नोलॉजी वाले एयर कंडीशनर (Samsung Wind Free AC) बाजार में उतारे हैं. कंपनी का दावा है कि यह तकनीक न सिर्फ कमरे को आरामदायक तरीके से ठंडा करती है, बल्कि बिजली की खपत को भी काफी हद तक कम कर सकती है. खास बात यह है कि इन AC में हजारों छोटे-छोटे एयर होल्स दिए गए हैं, जिनकी वजह से ठंडी हवा सीधे चेहरे या शरीर पर नहीं लगती और कूलिंग का अनुभव अलग हो जाता है.

23 हजार माइक्रो एयर होल्स से होती है कूलिंग

Samsung WindFree AC की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक डिजाइन है. कंपनी के अनुसार इसके फ्रंट पैनल में करीब 23,000 माइक्रो एयर होल्स दिए गए हैं. जब कमरे को तेजी से ठंडा करने की जरूरत होती है, तब AC का फ्लैप खुलकर सामान्य तरीके से ठंडी हवा फेंकता है.

लेकिन जैसे ही कमरे का तापमान सेट लेवल तक पहुंच जाता है, WindFree मोड एक्टिव हो जाता है. इस दौरान फ्लैप बंद हो जाता है और ठंडी हवा इन छोटे-छोटे छेदों से धीरे-धीरे कमरे में फैलती रहती है. इससे तेज एयर ब्लास्ट महसूस नहीं होता और कूलिंग ज्यादा आरामदायक लगती है.

बिजली बचाने का दावा कितना बड़ा है?

Samsung का दावा है कि WindFree Cooling टेक्नोलॉजी पारंपरिक कूलिंग मोड की तुलना में बिजली की खपत को काफी कम कर सकती है. कंपनी के मुताबिक कुछ परिस्थितियों में ऊर्जा बचत 77 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

हालांकि वास्तविक बिजली बचत कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे कमरे का आकार, बाहरी तापमान, इस्तेमाल का समय और यूजर की सेटिंग्स. फिर भी यह तकनीक लंबे समय तक चलने वाले AC उपयोग में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई है.

रात में क्यों अलग तरीके से काम करता है यह AC?

सामान्य AC में अक्सर रात के समय ठंडी हवा सीधे शरीर पर लगने से असहजता महसूस होती है. WindFree AC इसी समस्या को कम करने की कोशिश करता है.

कमरा ठंडा होने के बाद यह लो-एयरफ्लो मोड में चला जाता है, जिससे तापमान बना रहता है और तेज हवा की जरूरत नहीं पड़ती. इसके साथ शोर का स्तर भी काफी कम हो जाता है. कंपनी का कहना है कि WindFree मोड में आवाज करीब 23 डेसिबल तक पहुंच सकती है, जो बेहद शांत वातावरण माना जाता है.

AI करेगा आपके कमरे की जरूरत का विश्लेषण

Samsung ने अपने WindFree AC में एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी दिए हैं. यह सिस्टम इनडोर और आउटडोर तापमान को मॉनिटर करके कूलिंग पैटर्न को ऑप्टिमाइज करता है.

यूजर्स Samsung ऐप के जरिए कमरे का आकार और अन्य जानकारी दर्ज कर सकते हैं. इसके बाद AC अपने संचालन को उसी हिसाब से एडजस्ट करता है. यह सिस्टम Samsung के Bespoke AI प्लैटफॉर्म पर आधारित है, जो कूलिंग को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड बनाने का काम करता है.

क्या WindFree AC खरीदना सही रहेगा?

अगर आपकी प्राथमिकता कम शोर, आरामदायक कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स हैं, तो WindFree AC एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रात में तेज हवा पसंद नहीं करते या ऊर्जा दक्षता वाले प्रीमियम AC की तलाश में हैं. हालांकि इसकी कीमत सामान्य AC मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा हो सकती है, इसलिए खरीदारी से पहले अपनी जरूरत और बजट दोनों का आकलन करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: AC ऐसे बंद करेंगे, तो जिंदगीभर कंप्रेसर आपको कहेगा- Thank You

यह भी पढ़ें: AC चलेगा रात-दिन, फिर भी बिल की होगी नो टेंशन, जानिए स्मार्ट सोलर फॉर्मूला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >