Samsung की होली सेल में 60% तक सस्ते मिल रहे स्मार्टफोन, टैबलेट और टीवी

Samsung Holi Sale: होली आने वाली है और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स से पहले सैमसंग प्रोडक्ट्स पर सेल शुरू है. इसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक सस्ते में खरीद सकते हैं.

Samsung Holi Sale: होली को लेकर सैमसंग ने सेल की शुरुआत कर दी है. इस सेल में Galaxy Smartphones, Galaxy Tablets, Galaxy Books और TV जैसे प्रोडक्ट्स पर तगड़ी छूट मिल रही है. 15 मार्च से शुरू हुई यह सेल, 26 मार्च तक जारी रहेगी. सैमसंग होली सेल की बेजोड़ डील्स का फायदा उठाकर ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट, सैमसंग शॉप ऐप और कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स से खरीदारी कर सकते हैं.

Galaxy स्मार्टफोन्स पर ऑफर

सैमसंग होली सेल के बारे में कंपनी ने कहा है कि चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट है. इनमें Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 और पिछले साल आये फ्लैगशिप मॉडल्स Galaxy S23 Ultra और Galaxy S23 शामिल हैं. वहीं, Galaxy Z Fold5 और Galaxy Z Flip5 जैसे Samsung Galaxy फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर भी ग्राहक ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे.

Best Phones: 25000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स पर डालें एक नजर

TV और Monitors पर तगड़े ऑफर्स

Samsung QLED और Neo-QLED TV के चुनिंदा मॉडल्स पर 48 प्रतिशत तक डिस्काउंट का फायदा उठाने का मौका है. वहीं, चुनिंदा टीवी मॉडल्स पर 15,250 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस लिया जा सकता है. इसके साथ ही, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 22.5 प्रतिशत तक कैशबैक का भी लाभ पा सकते हैं. वहीं, कंपनी कई टैबलेट्स और वॉच पर भी आकर्षक ऑफर्स दे रही है.

Galaxy Book पर भी ऑफर्स

Samsung की नयी Galaxy Book 4 Series समेत Galaxy Book लैपटॉप्स पर ग्राहक होली सेल में 45 प्रतिशत तक डिस्काउंट ले सकते हैं. आपको बता दें कि सैमसंग की नयी Galaxy Book 4 Series में Galaxy Book 4 Pro, Galaxy Book 4 Pro 360 और Galaxy Book 4 360 जैसे मॉडल्स शामिल हैं.

Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >