Samsung ने हाल ही में Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की है, लेकिन अगर आप फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो Galaxy S25 FE आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. Amazon India पर इस स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिससे यह अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है.
कीमत में बड़ी गिरावट: अब और सस्ता
Samsung Galaxy S25 FE का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब ₹50,499 में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹59,999 थी. इसके अलावा, Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त ₹1,514 का कैशबैक भी मिलेगा. यानी सीधे ₹11,000 की बचत. यह ऑफर फिलहाल JetBlack कलर ऑप्शन पर उपलब्ध है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: फ्लैगशिप जैसा अनुभव
फोन में 6.7-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2x डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें Samsung का Exynos 2400 प्रॉसेसर और Xclipse 940 GPU मौजूद है. Galaxy S25 FE Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 7 बड़े Android अपग्रेड देने का वादा किया है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ विकल्प बन जाता है.
कैमरा और बैटरी: फोटोग्राफी और पावर में दम
Galaxy S25 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है- 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP टेलीफोटो कैमरा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी की बात करें, तो इसमें 4900mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
क्यों है यह डील खास?
Galaxy S25 FE उन यूजर्स के लिए सही विकल्प है जो Galaxy S26 सीरीज का इंतजार नहीं करना चाहते और अभी फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं. डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE Vs Samsung Galaxy A57: कौन सा है बेहतर ऑप्शन?
यह भी पढ़ें: Galaxy A57 और A37 की कीमत का ऐलान, मिल रही ₹3000 तक की छूट
