Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: 30 हजार से कम बजट में कौन बेहतर? जानें फुल कंपैरिजन

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: अगर आप अपने लिए एक शानदार स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये दो विकल्प आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं. लेकिन इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स की तुलना करें तो काफी अंतर देखने को मिलते हैं.

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: हाल ही में Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F56 5G भारतीय बाजार में पेश किया है, जिसे सीधे तौर पर CMF Phone 2 Pro के साथ टक्कर माना जा रहा है. ये दोनों ही स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से लैस हैं और मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. आइए जानें कि इन दोनों फोन्स के फीचर्स, कीमत और परफॉरमेंस में क्या फर्क है.

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: डिस्प्ले

सैमसंग के ताजा लॉन्च Galaxy F56 5G में 6.7-इंच की Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक पहुंचता है.

वहीं CMF Phone 2 Pro 6.77-इंच की Full HD+ AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ है यह पैनल 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: प्रोसेसर

Galaxy F56 5G जहां Exynos 1480 प्रोसेसर से लैस है, वहीं दूसरी ओर CMF Phone 2 Pro को MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर की ताकत मिली है.

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: स्टोरेज और रैम 

Galaxy F56 5G में 256GB की स्टोरेज और 8GB की LPDDR5X रैम दी गई है. दूसरी ओर, CMF Phone 2 Pro भी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, लेकिन खास बात यह है कि इसकी रैम को वर्चुअली बढ़ाकर 16GB तक किया जा सकता है.

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: सॉफ्टवेयर

Galaxy F56 5G में OneUI 7 दिया गया है, जो एंड्रॉयड 15 पर आधारित है. वहीं, CMF फोन 2 प्रो Nothing OS 3.2 को सपोर्ट करता है, जो कि एंड्रॉयड 15 पर आधारित है.

यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: कैमरा सेटअप

सैमसंग गैलेक्सी F56 5G के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. वहीं फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. 

दूसरी ओर, CMF फोन 2 प्रो के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो फोन में 16MP का सेल्फी कैमरे दिया गया है.

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: बैटरी बैकअप

सैमसंग गैलेक्सी F56 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं CMF फोन 2 प्रो में भी 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: किमत 

Galaxy F56 का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹28,999 है.

वहीं, CMF Phone 2 Pro ने किफायती दामों में दो वेरिएंट पेश किए हैं. इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹18,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹20,999 तय की गई है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >