Samsung Galaxy F15: पावरफुल प्रॉसेसर, 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आया बजट स्मार्टफोन

Samsung Galaxy F15 को सैमसंग भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचेगी. इसमें पावरफुल प्रॉसेसर, 50MP कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है.

Samsung Galaxy F15 Launched : सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एफ सीरीज का एक और अफॉर्डेबल फोन Samsung Galaxy F15 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. लॉन्च से पहले से ही इसे फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर लाइव किया जा चुका है. यहां इसके अधिकतर स्पेसिफिकेशंस को लेकर डीटेल्स भी सामने आ चुकी हैं. सैमसंग के इस किफायती बजट स्मार्टफोन को पावर के लिए बड़ी बैटरी और कई खास खूबियां भी मिली हैं. यह डिवाइस आज रात 7 बजे Early Sale के लिए उपलब्ध होगा.

Galaxy F15 को लेकर सैमसंग पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह भारत में इसे फ्लिपकार्ट (Flipkart) के माध्यम से बेचेगी. इस फोन में पावरफुल प्रॉसेसर, 50MP कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. सैमसंग के इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करेगा और इसमें 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. Redmi A3 First Sale: 10 हजार के बजट रेंज में बड़े-बड़ों को देगा टक्कर, देखें ऑफर्स

Samsung Galaxy F15 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • सैमसंग का नया स्मार्टफोन 6.5 इंच FHD+ AMOLED नॉच डिस्प्ले के साथ आया है
  • इसका रिफ्रेट 90Hz रिफ्रेश रेट और 399 PPI है
  • डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट से लैस है
  • इसे 6GB तक रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है
  • यह एंड्रॉयड 14 पर काम करता है और इसे 4 एंड्रॉयड अपडेट + 5 साल के सुरक्षा पैच अपडेट मिलेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • इसमें 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ एक 5MP का कैमरा शामिल है
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें13MP का फ्रंट कैमरा है
  • डिवाइस 6000mAh बैटरी और 25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है
  • बॉक्स में अडैप्टर नहीं है, लेकिन ऑफर के तहत मात्र 299 रुपये में मोबाइल के साथ चार्जर भी ऑर्डर कर सकते हैं
  • स्मार्टफोन की मोटाई 9.3mm है और इसका वजन 217 ग्राम है
  • कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इस फोन में वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.3, 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद हैं.

Samsung Galaxy F15 5G की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में आता है. इनकी कीमत – 4GB+128GB वाले मॉडल के लिए 15,999 रुपये और और 6GB+128GB मॉडल के लिए 16,999 रुपये है. यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गया है. चुनिंदा बैंक कार्ड्स से खरीदारी करने पर 1,000 रुपये तक की छूट प्राप्त किया जा सकता है. सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी तीन कलर ऑप्शंस- Ash Black, Groovy Violet और Jazzy Green में आया है. 200MP कैमरा, 12GB रैम, 512GB स्टोरेज वाला Samsung 5G फोन 30 हजार रुपये कम में बना लें अपना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >