Samsung का नया धमाका, Galaxy A57 और A37 जल्द होंगे लॉन्च, फीचर्स लीक

Samsung भारत में नई Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में Galaxy A57 और A37 शामिल होंगे. दोनों में Key Island डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Exynos प्रोसेसर मिल सकते हैं.

Samsung अगले हफ्ते भारत में अपनी नई Galaxy A-Series स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन स्मार्टफोन्स को टीज किया है. हालांकि अभी इनके नाम को कंपनी ने ऑफिशियली रिवील नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले ये डिवाइस Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 हो सकते हैं. हाल ही में सामने आई लीक रिपोर्ट्स में इन फोन्स का डिजाइन और कलर ऑप्शन भी देखने को मिला है.

कब होगा लॉन्च?

सैमसंग अपनी नई सीरीज को भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे (IST) लॉन्च करने वाला है. यूजर्स Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Notify Me” ऑप्शन के जरिए अपडेट ले सकते हैं.

कैसा होगा डिजाइन?

लीक्स के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन Samsung के ‘Key Island’ डिजाइन के साथ आएंगे और इनमें वर्टिकल डिजाइन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें फ्लैट फ्रेम और क्लीन बैक पैनल देखने को मिलेगा.

कलर ऑप्शन्स कि बात करें, तो Galaxy A57 चार कलर Charcoal, Icy Blue, Lilac और Navy में आ सकता है. वहीं, Galaxy A37 तीन कलर Charcoal, Grey Green और Lavender ऑपशंस में आ सकता है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

लीक्स के मुताबिक, Galaxy A57 में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया जा सकता है. साथ ही इसमें 6.6-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. कैमरे कि बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है.

वहीं, Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है और इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इस फोन में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है. दोनों स्मार्टफोन्स में IP68 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहेंगे. साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नए Exynos चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा.

क्या खास रहेगा इस बार?

Samsung इस बार अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में बेहतर डिस्प्ले, नया डिजाइन और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस पर फोकस कर सकता है. साथ ही कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट और लंबे समय तक सपोर्ट को भी हाइलाइट कर सकती है, जो A-सीरीज की खास पहचान रही है.

यह भी पढ़ें: भारत में Samsung Galaxy M17e की बिक्री हुई शुरू, खरीदने से पहले जानें क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >