Room Heater Buying Guide: सस्ते के चक्कर में न करें गलती, रूम हीटर खरीदते समय ध्यान में रखें ये जरूरी बातें

Room Heater Buying Guide: सर्दियों में सही रूम हीटर चुनना बेहद जरूरी होता है क्योंकि ये रोज कई घंटे चलते हैं और ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. आज हम बताएंगे कि सिर्फ कीमत या वॉट नहीं, बल्कि किन जरूरी बातों को देखकर हीटर खरीदना सही फैसला होगा. आइए जानते हैं.

Room Heater Buying Guide: सर्दियों में जैसे-जैसे घर का तापमान गिरता है, लोग कमरे को गर्म रखने के लिए एक अच्छा रूम हीटर ढूंढने लगते हैं. लेकिन बाजार में इतने सारे ऑप्शन हैं कि सही हीटर चुनना आसान नहीं होता. कई लोग सिर्फ कीमत या वॉट देखकर फैसला कर लेते हैं, जो बाद में परेशानी बन सकता है. क्योंकि हीटर रोज कई घंटे चलता है और काफी बिजली भी खर्च करता है, इसलिए खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. आइए जानते हैं.

सेफ्टी फीचर्स जरूर चेक करें

रूम हीटर लंबे समय तक चलते रहते हैं, इसलिए इनकी सेफ्टी सबसे ज्यादा जरूरी होती है. बहुत सस्ते दाम वाले हीटर में अक्सर जरूरी सेफ्टी फीचर्स नहीं होते. ऐसे हीटर ज्यादा गरम हो सकते हैं या देर तक चलने पर खराब भी हो सकते हैं. आम तौर पर 1500 से 4000 रुपये के बीच मिलने वाले हीटर में बेहतर क्वालिटी के पार्ट्स और थर्मल कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल जाते हैं, जो डेली यूज में ओवरहीटिंग और बिजली की गड़बड़ी से बचाते हैं.

रूम साइज के हिसाब से हीटर चुनें

कमरे का साइज ही तय करता है कि हीटर कितना असरदार रहेगा. अगर कमरा बड़ा है और हीटर कमजोर है, तो वह सही तरह से गर्म नहीं कर पाएगा और ज्यादा देर तक चलना पड़ेगा, जिससे बिजली भी ज्यादा खर्च होगी. करीब 100 वर्ग फुट के कमरे के लिए 750 वॉट का हीटर ठीक रहता है. वहीं लगभग 170 वर्ग फुट के कमरे को सही तरह गर्म रखने के लिए 1500 वॉट का हीटर चाहिए होता है. कमरे के हिसाब से सही कैपेसिटी वाला हीटर लेने से गर्मी बराबर मिलती है और बिजली भी बेकार नहीं जाती.

कौन सा रूम हीटर लेना है वो तय करें 

दुकानों पर आम तौर पर तीन तरह के रूम हीटर देखने को मिलते हैं. पहला हैलोजन, दूसरा फैन और तीसरा ऑयल-फिल्ड हीटर. हैलोजन हीटर रॉड या कॉइल से सीधी गर्मी देते हैं, जो छोटे कमरे और थोड़े समय के इस्तेमाल के लिए ठीक रहते हैं. फैन हीटर में हीटिंग कॉइल और पंखा होता है, जो गरम हवा पूरे कमरे में फैलाता है. ये मीडियम साइज रूम के लिए अच्छे होते हैं और इनमें अलग-अलग हीट मोड व सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं. ऑयल-फिल्ड हीटर के अंदर तेल भरा होता है जो धीरे-धीरे गरम होकर लंबे समय तक गर्मी देता है. ये बड़े कमरों और लंबे इस्तेमाल के लिए ज्यादा सही माने जाते हैं.

सेहत और आरामदायक ध्यान में रखें 

कुछ हीटर कमरे की हवा में नमी कम कर देते हैं, जिससे त्वचा रूखी हो सकती है, गले में जलन या नाक में परेशानी महसूस हो सकती है. हैलोजन और फैन हीटर ज्यादा देर चलने पर हवा को जल्दी सूखा देते हैं. वहीं ऑयल-फिल्ड हीटर धीरे-धीरे और बराबर गर्मी देते हैं, इसलिए लंबे इस्तेमाल में ज्यादा आरामदायक रहते हैं. फिर भी, थोड़ी हवा का आना-जाना और अचानक तापमान बदलने से बचना इन दिक्कतों को कम कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Fridge Buying Guide: 2026 में नया फ्रिज खरीदने की प्लानिंग है? बिना इस 1 फीचर के खरीदे तो खुद का करवा बैठेंगे नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >