Nokia 3210 Review: नोकिया का छोटा फोन, YouTube – UPI सपोर्ट के साथ आया, जानिए कैसा है

Nokia 3210 Review : नोकिया ने UPI और YouTube वाला फीचर फोन पेश किया है. इस रिव्यू में हम एक ऐसे फीचर फोन के बारे में आपको बताएंगे, जो स्मार्टफोन वाले कई काम कर सकता है और 4000 में खरीदा जा सकता है.

Nokia 3210 Review : नोकिया ने पूरे 25 साल बाद अपना आइकॉनिक फोन Nokia 3210 को भारत में दोबारा लॉन्च किया है. अब नोकिया फोन को बनाने और बेचने का काम करनेवाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने यह फोन पूरी तरह नये कलेवर में पेश किया है. बस इसकी डिजाइन पुरानेवाले नोकिया 3210 की तरह रखी गई है. यह हैंडसेट यूपीआई और यूट्यूब सहित स्मार्टफोन वाले कई फीचर्स के साथ आया है, जो स्मार्टफोन में होते हैं. नोकिया का यह फोन उन लोगों के लिए काम का हो सकता है, जो स्मार्टफोन से तो डिटॉक्स करना चाहते हैं लेकिन बेसिक जरूरतों के लिए फोन चाहते हैं. टेलीफोनी के पुराने और नये जमाने का बेजोड़ अनुभव प्रदान कराता है यह फोन और इसकी कीमत 3999 रुपये है.

Nokia 3210 फीचर फोन को उसके ओरिजनल लॉन्च की 25वीं सालगिरह के तौर पर खासतौर पर पेश किया गया है. इस फीचर फोन को तीन कलर ऑप्शंस में उतारा गया है और इसमें यूट्यूब और यूपीआई का ऐक्सेस दिया गया है. साथ ही इस फीचर फोन में 1,450mAh की बैटरी और 2MP कैमरा भी मौजूद है. नोकिया Nokia 3210 की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इस नये फोन को नोकिया इंडिया वेबसाइट, अमेजन और दूसरे रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है.

Nokia का यह फोन 25 साल बाद नये अवतार में लौटा, 2MP कैमरा और 32GB तक स्टोरेज के साथ मिलेगा Snake Game

Nokia फोन बनानेवाली कंपनी ने लॉन्‍च किया 13 हजार रुपये से सस्ता स्‍मार्टफोन HMD Vibe

Nokia का यह शानदार फोन खरीदें मात्र 6 हजार में, दिल जीत लेंगे धांसू फीचर्स

Nokia की कहानी खत्म! HMD ग्लोबल ने सोशल मीडिया और वेबसाइट से हटाया नाम, नये फोन पर मिलेगा यह लोगो

डुअल-सिम सपोर्ट वाला यह फीचर फोन S30+​ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में 128MB रैम और 64MB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ Unisoc T107 प्रॉसेसर मौजूद है. इसकी इनबिल्ट मेमोरी को कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 2MP प्राइमरी कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है.

नोकिया 3210 में NPCI अप्रूव्ड UPI ऐप प्रीलोडेड दिया गया है. इससे आसानी से स्कैन कर पेमेंट कर पाएंगे. इस फोन में नोकिया का क्लासिक स्नेक गेम भी मिलता है. साथ ही, इसमें YouTube और YouTube Music का भी ऐक्सेस दिया गया है. फोन में News, Weather, Cricket Score, 2048 Game, Sokoban और Tetris जैसे 8 ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है.

Nokia 3210 में वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ FM रेडियो और MP3 प्लेयर भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मौजूद है. इसमें USB टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है. इसकी बैटरी दमदार है और कंपनी इस फोन को लेकर 4G नेटवर्क पर 9.8 घंटे तक का टॉकटाइम का दावा भी किया है. डिवाइस में 1,450 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी लगी है, जो यूएसबी-सी के माध्यम से चार्ज होती है. Nokia 3210 4G में सबका पसंदीदा स्नेक गेम और क्लासिक T9 कीबोर्ड गेम भी दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >