अपलोड और डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो का जलवा, बिहार टेलीकॉम सर्कल में गाड़े झंडे

Reliance Jio 5G Speed Report: रिलायंस जियो ने बिहार टेलीकॉम सर्कल में डाउनलोड और अपलोड स्पीड दोनों में मारी बाजी. 5G कवरेज और नेटवर्क उपलब्धता में भी निकला सबसे आगे.

5 जी कवरेज और उपलब्धता में भी रिलायंस जियो ने मारी बाजी

ओपन सिग्नल की नयी रिपोर्ट जारी, बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो लीडर

रिलायंस जियो ने बिहार टेलीकॉम सर्कल में औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है. टेलीकॉम सर्विसेज की मानक ग्लोबल संस्था ओपन सिग्नल (OPEN SIGNAL) के हालिया जारी आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो को 95.6 एमबीपीएस की स्पीड मिली हैं. प्रतिद्वंद्वी एयरटेल को 58.5 एमबीपीएस, वोडा-आइडिया को 18.3 एमबीपीएस और बीएसएनएल को 7.1 एमबीपीएस की स्पीड हासिल हुई है.

रिलायंस जियो ने अपलोड स्पीड में भी प्रतिद्वंदी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को करारी मात दी है. रिपोर्ट के मुताबिक जियो को 9.1 एमबीपीएस की औसत स्पीड मिली है जबकि एयरटेल को 8.5 एमबीपीएस, वोडा-आइडिया को 6.0 एमबीपीएस और बीएसएनएल को 2.0 एमबीपीएस की स्पीड हासिल हुई है. जाहिर है ओपन सिग्नल आंकड़ों के मुताबिक, अपलोड स्पीड में रिलायंस जियो सभी ऑपरेटर्स से आगे है.

ओपन सिग्नल की रिपोर्ट

जून 2025 की ओपन सिग्नल रिपोर्ट 1 फरवरी से 1 मई तक के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है. मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस रिपोर्ट में रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क कवरेज और लगातार नेटवर्क उपलब्धता के मानक पर भी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है. स्टैंड अलोन 5 जी नेटवर्क तकनीक के साथ रिलायंस जियो का कवरेज विस्तार लगातार जारी है.

बिहार टेलीकॉम सर्कल के दो राज्यों बिहार और झारखंड में 5जी FWA सेगमेंट की रफ्तार देशभर के कई दूसरे टेलीकॉम सर्कल को पीछे छोड़ चुकी है. डिजिटल इंडिया के मौजूदा दौर में हाई स्पीड इंटरनेट होम कनेक्ट बुनियादी जरूरतों में शुमार हो चला है. रिलायंस जियो भरोसेमंद नेट कनेक्टिविटी को मिशन मोड में घर घर तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: Jio का धमाका! ₹601 में पूरे साल अनलिमिटेड 5G इंटरनेट

यह भी पढ़ें: Jio के 84 डेज वाले 3 धाकड़ प्लान; अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भर-भर कर डेटा, चुनें अपने लिए बेस्ट

यह भी पढ़ें: 100 रुपये में जियो दे रहा 299 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के फायदे

यह भी पढ़ें: JIO लाया जबरदस्त प्लान, अब 336 दिनों तक नंबर रहेगा ऑन, कीमत बस इतनी…

यह भी पढ़ें: Jio ने लॉन्च किए 5 नये गेमिंग प्लान:₹48 से शुरू, फ्री मिलेगा JioGamesCloud ऐक्सेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >