Redmi Turbo 5 Series: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Redmi ने कंफर्म कर दिया है कि उसकी Turbo 5 सीरीज इसी महीने लॉन्च होगी. इस फोन को कंपनी सबसे पहले चीन में पेश करेगी. कंपनी ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया. इस नई सीरीज में दो मॉडल आने वाले हैं. पहला Redmi Turbo 5 और दूसरा Redmi Turbo 5 Max.
कंपनी ने खास तौर पर Turbo 5 Max को एक दमदार ऑरेंज कलर में दिखाया है और साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भी बता दिए हैं. बताया गया है कि इस फोन में Dimensity 9500s चिपसेट मिलेगा, साथ में M10 OLED डिस्प्ले दी जाएगी और सबसे खास बात ये है कि इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. कुल मिलाकर कहें तो फोन पावर और परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार लग रहा है.
कब लॉन्च होगा Redmi Turbo 5 सीरीज?
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Redmi Turbo 5 सीरीज चीन में 29 जनवरी को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4:30 बजे) लॉन्च होगी. इस इवेंट में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max से पर्दा उठेगा. इतना ही नहीं, इसी लॉन्च के दौरान Redmi Buds 8 Pro और Redmi Pad 2 Pro का Harry Potter Edition भी पेश किया जाएगा. यानी एक ही इवेंट में Redmi के कई नए और दिलचस्प प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे.
Redmi Turbo 5 Series के कंफर्म फीचर्स
Redmi Turbo 5 Max में कंपनी न्यू जनरेशन M10 OLED डिस्प्ले देने वाली है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक होगी. यानी तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी पड़ेगा. फोन में 3840Hz PWM डिमिंग और DC डिमिंग का सपोर्ट मिलेगा. इसमें आई प्रोटेक्शन फीचर्स भी मिलने वाले हैं ताकि आंखों पर कम जोर पड़े.
कंपनी ने ये भी कहा है कि Redmi Turbo 5 Max दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलने वाला है. कंपनी के मुताबिक, इस फोन ने AnTuTu पर 3.61 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. ये नंबर इसकी दमदार परफॉर्मेंस की ओर इशारा करता है.
कैमरा की बात करें तो Redmi Turbo 5 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें मेन कैमरा Light Hunter 600 सेंसर के साथ आएगा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का सपोर्ट भी होगा. इसके अलावा, फोन में डुअल Wi-Fi एक्सेलेरेशन फीचर भी दिया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी और भी बेहतर होने की उम्मीद है.
Redmi Turbo 5 Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी होने वाली है. कहा जा रहा है कि इसमें 9,000mAh की silicon-carbon बैटरी मिलेगी, 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इतना ही नहीं, फोन से दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 15 हजार में चाहिए ऑल-राउंडर 5G स्मार्टफोन? ये फोन हैं बेस्ट पिक
