Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च डेट लीक, क्या बदलने वाला है?

Redmi Note 15 Pro 5G Availability: रेडमी नोट 15 सीरीज जनवरी 2026 में भारत आ सकती है. डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और चिपसेट के बड़े अपग्रेड के साथ कीमत भी लीक हो चुकी है

Redmi Note 15 Pro 5G Availability: Xiaomi की पॉपुलर Redmi Note सीरीज एक बार फिर सुर्खियों में है. ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Redmi Note 15 इंडिया लॉन्च जनवरी की शुरुआत में होगा और कंपनी इस बार चरणबद्ध तरीके से Note 15, Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus मॉडल पेश कर सकती है. आधिकारिक ऐलान भले न हुआ हो, लेकिन लीक ने पहले ही डिजाइन, फीचर्स और कीमत को लेकर बाजार में गर्मी बढ़ा दी है.

जनवरी 2026 में हो सकता है बड़ा लॉन्च

टेक लीकर्स की मानें तो Redmi Note 15 सीरीज 6 जनवरी 2026 को भारत में दस्तक दे सकती है. शुरुआत बेस Redmi Note 15 से होने की उम्मीद है, जबकि Pro और Pro Plus वैरिएंट थोड़े अंतर से लॉन्च किये जा सकते हैं. यह रणनीति Xiaomi कई बार अपना चुकी है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है.

Redmi note 15 pro 5g / x

Redmi Note 15: बड़े डिस्प्ले और दमदार बैटरी के संकेत

बेस Redmi Note 15 में Xiaomi इस बार ज्यादा बड़ा 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले देने की तैयारी में है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है.प्रॉसेसिंग के लिए Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और HyperOS 2 का कॉम्बिनेशन मिलने की चर्चा तेज है. बैटरी 5500mAh से ज्यादा हो सकती है और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी जोड़ दिया जाएगा. कैमरा सेक्शन में 108MP प्राइमरी सेंसर और 20MP फ्रंट कैमरा जैसे अपग्रेड इसे अपने सेगमेंट में काफी मजबूत बना देंगे. IP65 रेटिंग और लगभग 170 ग्राम वजन इसे और प्रैक्टिकल बनाते हैं.

Redmi Note 15 Pro/Pro Plus: प्रीमियम फीचर्स और जबरदस्त हार्डवेयर

Pro और Pro Plus मॉडल में 6.83-इंच AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स मिल सकते हैं. Pro Plus में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Pro में Dimensity 7400 Ultra की उम्मीद जतायी गई है. दोनों मॉडलों में Gorilla Glass Victus 2 और IP68 रेटिंग मिलने की बात भी सामने आई है. कैमरा सेटअप में 200MP मेन सेंसर का दावा है, जबकि Pro Plus में 6500mAh की पावरफुल बैटरी इसे लंबे इस्तेमाल के लिए दमदार विकल्प बनाती है.

भारत में संभावित कीमत: मिड-रेंज बाजार में फिर मच सकती है होड़

कई रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Note 15 की शुरुआती कीमत करीब ₹20,000 रखी जा सकती है. Note 15 Pro की कीमत ₹27,000-₹30,000 के बीच और ProPlus का दाम करीब ₹35,000 तक पहुंच सकता है. इस रेंज में Redmi का मुकाबला Realme, Vivo, iQOO और Samsung के मिड-रेंज फोन्स से सीधा होगा.

यह भी पढ़ें: Lava Play Max: देसी कंपनी लेकर आई वेपर कूलिंग चेंबर वाला फोन, मिल रहा FHD+ डिस्‍प्‍ले और 5,000mAh बैटरी

यह भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी के साथ बजट में लॉन्च हुआ Poco C85, मिलेगा MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >