भारत में फिर बढ़ी Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमत, जानें कितनी हुई महंगी

Redmi के दो पॉपुलर 5G फोन्स फिर महंगे हो गए हैं. Note 15 5G और Redmi 15 5G के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में करीब ₹2,000 तक की बढ़ोतरी हुई है. पहले से बढ़े दामों के बाद ये फोन अब अपने लॉन्च प्राइस से काफी ऊपर पहुंच चुके हैं. आइए देखते हैं इनकी नई प्राइस.

Xiaomi ने भारत में अपने दो Redmi स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ महीनों से कई ब्रांड्स मार्केट कंडीशन का हवाला देकर अपने फोन महंगे कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में Redmi भी शामिल हो गया है. एक टिपस्टर के मुताबिक Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी की गई है. बताया जा रहा है कि ये नई कीमतें पहले ही लागू हो चुकी हैं, जिससे दोनों ही फोन्स के कई वेरिएंट्स अब लॉन्च प्राइस से ज्यादा महंगे हो गए हैं.

Redmi Note 15 5G की कीमत

टिपस्टर संजू चौधरी ने X (ट्विटर) पर दावा किया है कि Xiaomi ने भारत में अपने दो पॉपुलर फोन Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमत बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि दोनों मॉडल्स पर करीब ₹2,000 तक का इजाफा किया गया है. अगर Redmi Note 15 5G की बात करें तो इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब ₹26,999 में मिल रहा है. वहीं इसका 8GB + 256GB वाला टॉप मॉडल भी महंगा हो गया है. अब इसकी कीमत लगभग ₹29,999 बताई जा रही है.

Redmi Note 15 को भारत में जनवरी 2026 में लॉन्च किया गया था. उस समय इसकी शुरुआती कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹22,999 रखी गई थी. लेकिन अब यही मॉडल सीधे ₹26,999 तक पहुंच गया है. यानी लॉन्च के मुकाबले पूरे ₹4,000 महंगा हो चुका है. अगर आप इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की बात करें, तो उसकी कीमत भी कम नहीं रही. लॉन्च पर जो फोन ₹24,999 में मिल रहा था, अब वही बढ़कर ₹29,999 हो गया है.

Redmi 15 5G की कीमत

वहीं दूसरी तरफ Redmi 15 5G की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसका 6GB + 128GB वेरिएंट अब ₹20,499 में मिल रहा है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत बढ़कर ₹22,499 हो गई है. टॉप वेरिएंट यानी 8GB + 256GB मॉडल पर भी करीब ₹2,000 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी नई कीमत ₹24,499 हो गई है.

Redmi ने भारत में Redmi 15 5G को अगस्त 2025 में लॉन्च किया था. इसकी शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹14,999 रखी गई थी. वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट ₹15,999 में और 8GB + 256GB वेरिएंट ₹16,999 में आया था. लॉन्च के बाद अब ये अपडेटेड प्राइस Redmi India की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लाइव हो चुकी हैं. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कीमतों में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

अप्रैल में भी बढ़ी थी कीमतें 

Redmi Note 15 5G और Redmi15 5G की कीमतों में बढ़ोतरी पहली बार नहीं है. इससे पहले भी अप्रैल में कंपनी ने इनके दाम बढ़ाए थे. उस समय Redmi Note 15 5G की कीमत में करीब ₹2,000 का इजाफा हुआ था, जबकि Redmi 15 5G की कीमत बढ़कर ₹18,499 तक पहुंच गई थी.

यह भी पढ़ें: प्रो-लेवल फोटोग्राफी फीचर्स के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro+, इस दिन होगा लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >