Redmi A3 First Sale: 10 हजार के बजट रेंज में बड़े-बड़ों को देगा टक्कर, देखें ऑफर्स

Redmi A3 फोन आप Flipkart और Mi.Com से ऑनलाइन खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी कीमत, खूबियों और लॉन्च ऑफर्स के बारे में-

Redmi A3 First Sale: 10 हजार से कम बजट में नया फोन खरीदनेवालों के लिए रेडमी (Redmi Phones) बढ़िया ऑप्शन रहा है. रेडमी ने अपने बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphone) पोर्टफोलियो में हाल ही में एक नया स्मार्टफोन जोड़ा है. नाम है Redmi A3. इस फोन की आज 12 बजे से पहली सेल लाइव हो रही है. इसे आप Flipkart और Mi.Com से ऑनलाइन खरीद सकेंगे. यह फोन अपने लुक और फीचर्स के मामले में अपने रेंज में आने वाले सभी फोन्स को टक्कर देनेवाला है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, खूबियों और लॉन्च ऑफर्स के बारे में- Redmi A3 Review: 7000 रुपये से भी कम दाम में आया जबरा फोन, कंपनी ने कूट-कूटकर भरे हैं फीचर्स

Redmi A3 की कीमत और ऑफर्स

रेडमी ए3 की कीमत और ऑफर्स की बात करें तो का 3GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट 7299 रुपये में, 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट 8,299 रुपये में और 6GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,299 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. वहीं, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप फोन को 6,999 में खरीद सकते हैं. ये ऑफर किस रूप में मिलेगा, ये सेल के दौरान वेबसाइट पर विजिट करने पर ही मालूम चलेगा. 6 हजार वाला फोन देगा लाख रुपये के iPhone का मजा, अमेजन पर मिलेगी बड़ी छूट

Redmi A3 के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

रेडमी के इस बजट फोन में 6.7 इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन डिसप्ले दी गई है.
इसमें 1600 x 720 पिक्सल रेजॉल्यूशन का सपोर्ट के साथ 90hz में आएगा.

डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है.
प्रॉसेसर के लिए ऑक्टाकोर MediaTek Helio G36 चिपसेट सपोर्ट मिलेगा.
इसमें 6जीबी की रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया है, जो 1TB एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ है. Budget Smartphone: 10 हजार से कम दाम में आये Moto G04, Redmi A3 स्मार्टफोन्स; कौन पड़ेगा किसपर भारी?

कैमरा के लिए इसमें ड्यूल कैमरा का सेटअप दिया जाएगा, जिसका मेन कैमरा 13MP का है और फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth, GPS, Beidou और Galileo जैसे फीचर्स दिये गए है.

फोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 10W की यूएसबी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती हैं. 24 GB RAM वाला स्मार्टफोन itel P55 कितना दमदार है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >