स्टाइलिश लुक के साथ इस दिन लॉन्च होगा Redmi का नया फोन, मिलेगी 7000 mAh की बैटरी

Redmi 15 5G: Redmi 15 5G भारत में 19 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है. यह स्मार्टफोन 7000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट और 50 MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ बाजार में दस्तक देगा. फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, Android 15 बेस्ड HyperOS 2.0 और Google Gemini जैसे एडवांस्ड AI फीचर्स भी मिलेंगे.

Redmi 15 5G: Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 15 5G लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. खास बात यह है कि यह फोन Redmi 14 नहीं, बल्कि सीधे Redmi 13 का अगला वर्जन है, जिसे पिछले साल पेश किया गया था. नया Redmi 15 5G अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई शानदार अपग्रेड्स के साथ आएगा. जिसमें एक दमदार 7,000mAh की बैटरी और Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर शामिल है. Xiaomi इस स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से 19 अगस्त को लॉन्च करेगा.

इसके साथ ही अमेजन माइक्रोसाइट से यह भी पुष्टि हो गई है कि Redmi 15 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी. आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में.

Redmi 15 5G के फीचर्स

Redmi 15 5G जल्द ही रॉयल क्रोम डिजाइन के साथ लॉन्च होने वाला है, जिसमें एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल से बना कैमरा आइलैंड दिया जाएगा. इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. 

भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 15 5G वेरिएंट स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 चिपसेट से लैस होगा. यह फोन Android 15-आधारित HyperOS 2.0 पर काम करेगा और इसमें Google Gemini के साथ Circle to Search जैसी एडवांस्ड सुविधाएं भी दी जाएंगी.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें AI-सपोर्टेड 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा. 

Redmi 15 5G के लिए आधिकारिक लैंडिंग पेज से खुलासा हुआ है कि यह स्मार्टफोन 7,000mAh की सिलिकोन-कार्बन बैटरी से लैस होगा और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. कंपनी का दावा है कि हाइबरनेशन मोड में यह डिवाइस सिर्फ 1 प्रतिशत चार्ज पर भी करीब 13.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करने में सक्षम होगा. यह डिवाइस फ्रॉस्टेड व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और सैंडी पर्पल जैसे आकर्षक रंग विकल्पों के साथ आएगा.

यह भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी के साथ आया Vivo का सस्ता फोन, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon का दमदार प्रोसेसर

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले Vivo स्मार्टफोन की लिस्ट, देखें ₹20000 तक के बेस्ट ऑप्शंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >