अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसकी बैटरी बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म कर दे, तो Realme P4R 5G एक बढ़िया ऑप्शन है. Realme ने इस फोन को भारत में 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक साथ निभा सकती है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. आइए इसके बाकी के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.
Realme P4R 5G की कीमत और सेल डिटेल्स
Realme P4R 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. इसे आप Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare जैसे कलर ऑप्शन्स में खरीद सकेंगे.
यह भी पढ़ें: 5200mAh बैटरी के साथ लॉन्च Infinix Smart 20 4G, जानें 12,499 रुपये वाले फोन में और क्या खास
फोन की बिक्री 17 जून से Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी. खास बात यह है कि पहली सेल के दौरान आपको 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा. इस ऑफर के बाद फोन की शुरुआती कीमत घटकर सिर्फ 16,999 रुपये रह जाएगी. हालांकि, यह इंट्रोडक्टरी ऑफर केवल पहले 12 घंटे के लिए ही वैलिड रहेगा. इसलिए डील का फायदा उठाना है तो आपको जल्दी ही डिसीजन लेना होगा.
Realme P4R 5G के फीचर्स
- Realme P4R 5G में 6.8 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
- फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का साथ मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है. कंपनी ने इसके लिए 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया है.
- इसमें AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur, AI Assistant for Notes और Google Gemini इंटीग्रेशन शामिल हैं. इसके अलावा AI Night Charging, AI Cold Charging और AI Long-Life Battery जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा ऐप में Night Mode, Portrait Mode, Panorama, Cinematic Video, Dual-View Video, Time-Lapse और Slow Motion जैसे कई मोड्स दिए गए हैं.
- इसमें बड़ी 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि फोन में बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी 80% से ज्यादा क्षमता बनाए रखती है.
- Realme P4R 5G को IP65 रेटिंग मिली है. इससे यह धूल और पानी की छींटों से सेफ रहता है. इसके अलावा MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन इसे और ज्यादा मजबूत बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: इंडिया में Redmi Turbo 5 को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, चीन वाले वेरिएंट से होगी अलग बैटरी
