10,001mAh की बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme P4 Power 5G, जानें फीचर्स और शुरुआती कीमत

Realme ने अपना नया स्मार्टफोन P4 Power को इंडिया में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए काफी जबरदस्त अपग्रेड के साथ पेश किया है. फोन में आपको 10,001mAh की भारी-भरकम बैटरी मिल जाती है. साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और स्मूद हाई-परफॉर्मेंस डिस्प्ले भी दिया गया है.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Power 5G इंडिया में लॉन्च कर दिया है. अब ये फोन ई-कॉमर्स साइट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. फोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है, लेकिन इसे सबसे खास बनाता है इसकी बैटरी. जी हां, कंपनी ने इसमें 10,001mAh की सिलिकॉन कार्बन टाइटन बैटरी दी है. चलिए जानते हैं इस फोन में और कौन-कौन सी खास बातें हैं और इसकी कीमत कितनी है.

Realme P4 Power 5G के फीचर्स

Realme P4 Power 5G एक दमदार डुअल सिम स्मार्टफोन है. यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर रन करता है. कंपनी का दावा है कि इसे तीन साल तक OS अपडेट्स और चार सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. 

डिजाइन और डिस्प्ले 

फोन में आपको 6.8 इंच का 1.5K 4D Curve+ HyperGlow डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करता है. इसमें HDR 10+ सपोर्ट के साथ 6,500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल जाती है. इसके अलावा फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है. और हां, ArmorShell प्रोटेक्शन भी दिया गया है, ताकि आपके फोन की सेफ्टी जबरदस्त रहे.

परफॉरमेंस 

Realme ने अपने नए P4 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया है, जो 4nm प्रोसेस पर बनी है. कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट की वजह से फोन की बैटरी लगभग 25% तक ज्यादा एफिशिएंट है. यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर रन करता है. कंपनी का दावा है कि इसे तीन साल तक OS अपडेट्स और चार सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. 

कैमरा 

अब बात करते हैं कैमरे की. फोन के पीछे आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. मेन कैमरा 50MP का है, और साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी 

Realme P4 Power 5G में भारी भरकम 10,001mAh की सिलिकॉन कार्बन Titan बैटरी लगी है. कंपनी का कहना है कि ये बैटरी 32.5 घंटे वीडियो प्ले कर सकती है, 932.6 घंटे स्टैंडबाय देती है, 185.7 घंटे Spotify म्यूजिक सुनने के लिए काम आती है. और अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं तो 11.7 घंटे BGMI खेल सकते हैं वो भी सिंगल चार्ज पर. सिर्फ इतना ही नहीं, इसमें 80W फास्ट चार्जिंग भी है और 27W रिवर्स चार्जिंग का भी ऑप्शन है. यानी आप अपने दोस्तों के फोन को भी चार्ज कर सकते हैं.

Realme P4 Power 5G की कीमत

Realme P4 Power 5G का बेस मॉडल यानी 8GB RAM+128GB स्टोरेज वाले वर्ज़न की कीमत ₹25,999 रखी गई है. अगर आप थोड़ा बड़ा वर्जन लेना चाहें, यानी 8GB RAM+256GB स्टोरेज, तो उसकी कीमत ₹27,999 है. वहीं, सबसे टॉप वाला 12GB RAM+256GB स्टोरेज वाला वर्जन ₹30,999 में मिलेगा. कंपनी इस पर ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है.

ये फोन 5 फरवरी से फ्लिपकार्ट, कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे TransSilver, TransOrange और TransBlue में खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >