गेमिंग पसंद करने वालों के लिए रीयलमी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme Neo 8 को चीन में लॉन्च कर दिया है. ये Neo सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है. Realme का यह फोन Oppo की सब्सिडियरी ब्रांड से आता है और इसमें नया Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी पावरफुल माना जा रहा है. आइए जानते हैं इस फोन में क्या खास फीचर्स देखने को मिलते हैं.
Realme Neo 8 के फीचर्स
Realme Neo 8 में आपको 6.78-इंच की बड़ी Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 165Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि इसमें लगा Samsung M14 पैनल 6,500 निट्स तक की जबरदस्त ब्राइटनेस देता है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी.
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.
कैमरा सेक्शन भी काफी दमदार है. फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ चलता है. कंपनी इसमें तीन बड़े Android अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है. इस फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात ये है कि इसमें बायपास चार्जिंग का फीचर भी आपको मिलता है.
Realme Neo 8 की कीमत
Realme Neo 8 की शुरुआती कीमत चीन में 2,399 युआन रखी गई है, जो भारतीय रुपये में करीब 32 हजार रुपये के आसपास बैठती है. इस प्राइस में आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है. इसके अलावा फोन के चार और वेरिएंट भी मौजूद हैं, जिनमें टॉप मॉडल में 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है. फ्लैगशिप वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन यानी करीब 48 हजार रुपये है.
फिलहाल Realme Neo 8 चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे Cyber Purple, Mech Gray और Origin White जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसके भारत या दूसरे देशों में लॉन्च को लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें: 16GB रैम और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ Motorola Signature, देखें अन्य फीचर्स और कीमत
