Realme ने भारत में अपनी Narzo सीरीज को बढ़ाते हुए नया Narzo Power 5G लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिन्हें गेमिंग, एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लंबी बैटरी लाइफ चाहिए. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की दमदार बैटरी है. इसके साथ ही इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं. आइए इसके अन्य फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं.
Realme Narzo Power 5G फीचर्स
इस फोन में 6.8-इंच की बड़ी 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है. इसके साथ 144Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. यानी धूप में भी स्क्रीन साफ आपको नजर आएगी. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i भी दिया गया है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर लगाया गया है. इसे 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.
इसकी एक और खास बात है इसकी 10,001mAh की बड़ी बैटरी. यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन Android 16 पर चलता है. वहीं मजबूती के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है.इससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सेफ रहता है.
अगर कैमरे की बात करें, तो Realme Narzo Power 5G के पीछे आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है. इसका मेन कैमरा 50MP का है, जिसमें Sony IMX882 सेंसर दिया गया है. यह ऑटोफोकस के साथ आता है और इसमें 2-axis OIS का सपोर्ट भी मिलता है. इसके साथ एक 8MP का सेकंडरी कैमरा भी मौजूद है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है.
Realme Narzo Power 5G की कीमत
भारत में इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. इसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, अगर आप ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं तो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपये में आप खरीद सकते हैं.
ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा प्राइस ऑफर भी दे रही है. इतना ही नहीं, फोन के साथ 4 साल की फ्री बैटरी वारंटी भी मिल रही है. अगर आप एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, तो 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मौजूद है. यह स्मार्टफोन 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा. आप इसे Realme की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीद सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE लॉन्च: 6500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
