पावरबैंक की अब जरूरत नहीं, Realme ला रही 10000mAh से भी ज्‍यादा बैटरी वाला फोन, जानें लॉन्चिंग डेट

Realme ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की झलक शेयर की है, जिसमें 10,000mAh से ज्यादा की पावरफुल बैटरी देखने को मिल सकती है. कंपनी ने एक्स (X) पर एक टीजर रिलीज करते हुए इसकी लॉन्चिंग डेट 27 अगस्त तय की है. आइए डिटेल में जानते हैं इस नए फोन के बारे में…

Realme: स्मार्टफोन खरीदने से पहले हम एक बार जरूर सोचते हैं कि काश कोई ऐसा फोन हाथ लग जाए जिसे बस एक बार चार्ज करे और आराम से 2-3 दिन चले. अब ऐसा फोन हम सब के बीच आने वाला है. Realme कुछ ही दिनों में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. दरअसल, यह फोन सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि पावरबैंक जैसा काम करेगा. इसकी वजह है इसमें मिलने वाली जबरदस्त बैटरी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी अपने इस अपकमिंग डिवाइस में 10,000mAh से ज्यादा की बैटरी देने वाली है.

आपको बता दें कि कंपनी ने इस साल मई में ही सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी के साथ 10,000mAh बैटरी वाला एक कॉन्सेप्ट फोन पेश किया था. अब ब्रांड इससे भी बड़ी बैटरी पैक के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. आइए डिटेल में जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में… 

Realme ने किया टीजर वीडियो रिलीज 

रियलमी ने एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिससे यह तो साफ है कि कंपनी 27 अगस्त 2025 को एक नया प्रोडक्ट पेश करने जा रही है. वीडियो में 1x000mAh लिखा नजर आता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 10,000mAh से भी बड़ी बैटरी दी जाएगी. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह क्षमता 12,000mAh या उससे ज्यादा हो सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि रियलमी इस दिन एक ऐसा कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश करेगी, जिसमें अल्ट्रा-लार्ज बैटरी पैक शामिल हो सकता है.

5 मिनट के अंदर चार्ज हो जाएगा फोन 

कंपनी पहले ही 10,000mAh बैटरी वाली एक कॉन्सेप्ट फोन पेश कर चुकी है. जानकारी के मुताबिक यह नया फोन सिर्फ 8.5mm पतला होगा और इसका वजन लगभग 212 ग्राम हो सकता है. इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई और वजन संतुलित माने जा सकते हैं. पिछले साल अगस्त में हुए 828 फैन फेस्टिवल के दौरान कंपनी ने अपनी 320W सुपर सोनिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी पेश की थी, जो 4,420mAh की बैटरी को महज 4 मिनट 30 सेकंड में फुल चार्ज कर सकती है.

मौजूदा वीडियो में फिलहाल बैटरी और लॉन्च डेट के अलावा अन्य कोई भी डिटेल शेयर नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन से जुड़ी और डिटेल्स सामने लाएगी.

यह भी पढ़ें: Apple ने गलती से बता दी iPhone 17 Series की लॉन्च डेट, इस दिन आएगा सबसे पतला आईफोन

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 हुआ Pixel 9 से भी सस्ता, Pre-Booking करने पर मिल रहा ₹15 हजार का डिस्काउंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >