12GB RAM, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Realme GT 7T हुआ सस्ता, दिल जीत लेगी डील

Realme GT 7T पर ₹3000 का डिस्काउंट, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 12GB RAM वाले इस फोन को अब Amazon पर सस्ते में खरीदें

Realme ने अपने पावरफुल GT 7T स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है. हेवी बैटरी, धमाकेदार कैमरा और टॉप-टियर RAM वाले इस गेमिंग-सेंट्रिक फोन को अब Amazon पर तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है.

डिस्प्ले: 6.8-इंच का Super Bright Panel

Realme GT 7T में 6.8-inch का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1800 nits तक की peak brightness मिलती है. स्क्रीन 2800×1280 resolution और 120Hz refresh rate के साथ आती है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों में smooth अनुभव देती है.

Performance: Dimensity 8400 MAX Chipset का दम

फोन में MediaTek Dimensity 8400 MAX प्रॉसेसर लगाया गया है, जिसे gaming-grade performance के लिए optimise किया गया है. कंपनी इस मॉडल के लिए 4 साल का OS update और सुरक्षा पैच का वादा भी कर रही है.

RAM-Storage: 8GB/12GB RAM और 512GB तक Space

GT 7T दो RAM विकल्प- 8GB और 12GB- में उपलब्ध है. स्टोरेज वेरिएंट 256GB और 512GB तक जाते हैं, जो heavy users और gamers के लिए बढ़िया विकल्प बनते हैं.

Camera: ड्यूल 50MP सेंसर के साथ Triple Rear Setup

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें- 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का सेकेंडरी सेंसर है और 8MP का वाइड-एंगल लेंस दिया गया है. फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए शार्प आउटपुट देता है.

Battery: 7000mAh और 120WFast Charging

Realme GT 7T की सबसे बड़ी खासियत इसका 7000mAh का बड़ा बैटरी पैक है, जो हेवी गेमिंग सेशंस के लिए परफेक्ट माना जा रहा है. इसमें 120W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

Price और Discount: Amazon पर ₹37,998 में मिल रहा फोन

फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर ₹42,999 में लिस्टेड है. लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे ₹37,998 में खरीदा जा सकता है. साथ ही ₹3,000 का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे डील और आकर्षक हो जाती है.

Samsung Galaxy S24 पर रिकॉर्ड गिरावट! 30,000 से भी ज्यादा सस्ता, अब 40 हजार की रेंज में आया फ्लैगशिप फोन

OnePlus 15 लॉन्च के बाद OnePlus 13 की कीमत ताबड़तोड़ घटी, जानें कितना सस्ता हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >