Realme GT 7: 7000mAh बैटरी और 120W चार्जिंग के साथ आ रहा रियलमी का तोड़ू स्मार्टफोन, जानिए लॉन्च की तारीख

Realme GT 7 भारत में 27 मई को लॉन्च हो रहा है. जानिए इसके प्रमुख फीचर्स जैसे 7000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, और 120FPS गेमिंग सपोर्ट.

Realme अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 को 27 मई 2025 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 7000mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 40 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकता है.

Realme GT 7: बैटरी और चार्जिंग

7000mAh बैटरी: लंबी बैटरी लाइफ के लिए

120W फास्ट चार्जिंग: 0 से 100% चार्जिंग केवल 40 मिनट में

AI-ड्रिवन बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम: टेम्प्रेचर और चार्जिंग पैटर्न की निगरानी के लिए.

यह भी पढ़ें: MediaTek Dimensity 9400E चिपसेट लॉन्च, इसमें मिलेगा झक्कास AI और गेमिंग फीचर्स का सपोर्ट

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ VIVO का Elite Edition, 50MP कैमरा, मिलेगी 6000mAh की तगड़ी बैटरी

Realme GT 7: प्रोसेसर और प्रदर्शन

MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट: उच्च प्रदर्शन और गेमिंग के लिए

AnTuTu स्कोर: 2.45 मिलियन से अधिक, जो इसे टॉप एंड्रॉयड परफॉर्मर्स में स्थान देता है.

Realme GT 7: गेमिंग अनुभव

120 FPS गेमिंग: 6 घंटे तक स्थिर फ्रेम रेट के साथ गेमिंग का आनंद लें

Ice Sense ग्राफीन कूलिंग टेक्नोलॉजी: बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए.

RealmeGT 7: अन्य प्रमुख फीचर्स

6.78-इंच Full-HD+ OLED डिस्प्ले:144Hz रिफ्रेश रेट के साथ

50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा: फोटोग्राफी के लिए

IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस: टिकाऊपन के लिए.

RealmeGT 7: उपलब्धता

Realme GT 7 और GT7T भारत में 27 मई 2025 को लॉन्च होंगे. ये फोन Amazon, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम

यह भी पढ़ें: ₹6,499 में लॉन्च हुआ Redmi A5, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा के साथ!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >