Realme 16 और Vivo V70 FE दोनों ही भारत में लॉन्च हो गए हैं. ये दोनों फोन अपने सेगमेंट में बेहतरीन बैटरी बैकअप, दमदार AI फीचर्स, बेहतर कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं. खास बात ये भी है कि इनमें आपको लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन लंबे समय तक अपडेटेड रहेगा.अब सवाल ये है कि इन दोनों में से आपके लिए कौन सा फोन बेहतर रहेगा? यहां हमने दोनों फोन्स की कीमत, कैमरा, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, बैटरी और बाकी सभी फीचर्स का पूरा कंपैरिजन किया है. आइए देखते हैं.
Realme 16 vs Vivo V70 FE: डिस्प्ले
Realme 16 में आपको 6.57-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. खास बात है इसकी 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस. इससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है.
वहीं, Vivo V70 FE थोड़ा आगे निकलता है स्क्रीन साइज में. इसमें बड़ा 6.83-इंच का 1.5K OLED पैनल दिया गया है. हालांकि इसका फोकस सिर्फ साइज पर नहीं है, बल्कि बेहतर रेजोल्यूशन और HDR10+ सपोर्ट के साथ ये आपको ज्यादा शार्प और कलरफुल व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है.
Realme 16 vs Vivo V70 FE: परफॉरमेंस
Realme 16 5G में आपको MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है. इसके साथ 12GB तक RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, और खास बात ये है कि इसमें vapour chamber cooling system भी मिलता है. इससे फोन लंबे समय तक स्मूद चलता है और जल्दी गर्म नहीं होता.
वहीं दूसरी तरफ, Vivo V70 FE थोड़ा आगे निकलता हुआ दिखता है. इसमें Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है. इसके साथ 12GB तक RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जो स्पीड के मामले में Realme से एक कदम आगे है.
Realme 16 vs Vivo V70 FE: कैमरा
अगर कैमरा की बात करें, तो यहां Vivo V70 FE साफ तौर पर ज्यादा पावरफुल नजर आता है. इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. साथ में इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है. इसके अलावा AI 30x सुपरजूम और एडवांस पोर्ट्रेट मोड्स जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं. सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है, जो डिटेलिंग में काफी अच्छा परफॉर्म करता है.
वहीं दूसरी तरफ, Realme 16 थोड़ा सिंपल सेटअप के साथ आता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है. हालांकि इसमें रियर कैमरा के साथ सेल्फी लेने के लिए एक यूनिक मिरर फीचर दिया गया है. लेकिन ओवरऑल वर्सेटिलिटी के मामले में ये Vivo से पीछे रह जाता है. फ्रंट में यहां भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.
Realme 16 vs Vivo V70 FE: बैटरी
अगर बैटरी की बात करें, तो Realme 16 और Vivo V70 FE दोनों ही आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी देते हैं. लेकिन असली गेम चार्जिंग में आता है. यहां Vivo V70 FE थोड़ा आगे निकल जाता है, क्योंकि इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो Realme के 60W से काफी तेज है.
Realme 16 vs Vivo V70 FE: कीमत
Realme 16 5G की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट 36,999 रुपये तक जाता है. वहीं, Vivo V70 FE थोड़ा महंगा पड़ता है. इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है और टॉप वेरिएंट के लिए आपको 44,999 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Infinix Note 60 Pro जल्द इंडिया में होगा लॉन्च, मिलेगा Nothing जैसे Matrix Display
