Realme 16 Pro+ 5G: लॉन्च से पहले ही लीक हो गई कीमत, Flipkart और Realme स्टोर पर मिलेगी पहली सेल

Realme 16 Pro+ 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक हुई. बॉक्स पर ₹43,999 दर्ज, असली कीमत कम हो सकती है. 200MP कैमरा, Snapdragon चिप और भारत-एक्सक्लूसिव कलर वेरिएंट के साथ 6 जनवरी को लॉन्च होगा.

Realme 16 Pro+ 5G: भारत में रियलमी 16 Pro+ सीरीज का धमाकेदार आगाज 6 जनवरी 2026 को होने वाला है. लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके टॉप मॉडल Realme 16 Pro+ 5G की कीमत और बॉक्स डिटेल्स इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं. लीक हुई जानकारी ने टेक जगत में हलचल मचा दी है.

Realme 16 Pro+ 5G: कीमत का खुलासा

टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी ने रियलमी 16 Pro+ 5G के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें साझा की हैं. बॉक्स पर लिखी कीमत ₹43,999 बताई गई है. हालांकि, स्मार्टफोन की असली बिक्री कीमत इससे कम हो सकती है क्योंकि कंपनियां अक्सर बैंक ऑफर्स और लॉन्च डिस्काउंट देती हैं.

डाइमेंशन और डिस्प्ले (Realme 16 Pro+ 5G Display)

लीक बॉक्स के मुताबिक फोन का साइज 162.5×76.3×8.5mm होगा और वजन करीब 203 ग्राम. इसमें 17.27cm यानी लगभग 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जो मल्टीमीडिया और गेमिंगयूजर्स को खासा पसंद आएगा.

Realme 16 Pro+ 5G: कैमरा और डिजाइन

रियलमी ने इस बार जापानी डिजाइनर नाओटो फुकासावा के साथ मिलकर नया ‘Urban Wild’ डिजाइन पेश किया है. फोन में 200MP का Portrait Master कैमरा मिलेगा, जो Luma Color इमेज टेक्नोलॉजी से लैस होगा. यह कैमरा सेगमेंट में बड़ागेमचेंजर साबित हो सकता है.

कलर ऑप्शंस (Realme 16 Pro+ 5G Colors)

भारत में यह स्मार्टफोन चार रंगों में आयेगा- Master Gold, Master Grey, Camellia Pink और Orchid Purple. खास बात यह है कि पिंक और पर्पल कलर भारत-एक्सक्लूसिव होंगे, यानी ये वेरिएंट सिर्फ भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Realme 16 Pro+ 5G Processor: प्रॉसेसर और लॉन्च डिटेल

फोन को एक नए Snapdragon चिपसेट से लैस किया जाएगा, जो Snapdragon 7 Gen 4 से ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है.लॉन्च इवेंट 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगा और बिक्री Flipkart और Realme ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: Realme से लेकर Oppo तक, जबरदस्त कैमरा के साथ जनवरी में धमाल मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स

यह भी पढ़ें: 108MP वाला स्मार्टफोन अब आपके बजट में, Redmi का धाकड़ स्मार्टफोन जल्द हो रहा लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >