Pova 8 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, पीछे दी गई है LED लाइट वाली खास स्क्रीन, जानें कीमत-खासियत

Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च हो चुका है. फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 50MP OIS कैमरा दिया गया है. इसकी बिक्री 21 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी.

Pova 8 Pro 5G ने मंगलवार को भारत में एंट्री कर ली है. यह कंपनी की Pova 8 सीरीज का नया स्मार्टफोन है, जिसे देश में स्टैंडर्ड Pova 8 मॉडल के लॉन्च के कुछ महीनों बाद पेश किया गया है. नया फोन तीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है. आइए अब बिना देर किए इस फोन के सभी फीचर्स पर नजर डालते हैं और साथ ही जानते हैं इसकी कीमत कितनी है.

Pova 8 Pro 5G की कीमत और सेल डेट

भारत में Pova 8 Pro 5G की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, खरीदारों के लिए एक राहत की बात ये है कि चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा. फोन की बिक्री 21 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी. कलर ऑप्शन की बात करें तो Pova 8 Pro 5G को Arc White, Graphite Black और Tundra Green जैसे तीन रंगों में आप खरीद सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Google Pixel 11 सीरीज खरीदने के लिए कौन सा देश सबसे सस्ता? भारत, अमेरिका, जापान और UK की कीमत देखें

Pova 8 Pro 5G के फीचर्स

  • इसमें 6.78 इंच का HyperLux AMOLED पैनल दिया गया है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करती है.
  • कंपनी के मुताबिक, फोन को IP69K रेटिंग मिली है. यानी धूल और पानी से बचाव के मामले में यह फोन काफी मजबूत है.
  • फोन में Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 मिलता है. कंपनी का कहना है कि फोन को दो बड़े OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे.
  • परफॉर्मेंस के लिए 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Tecno P1 ग्राफिक्स चिप के साथ ARM Mali-G615 MC2 GPU मिलता है. 
  • फोन में 5,000 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. ये लंबे समय तक फोन यूज करने या गेमिंग के दौरान गर्मी को कंट्रोल करने में मदद करता है.
  • फोन के बैक पैनल पर सबसे खास फीचर इसका Alive Matrix Display है. इसमें 177 मिनी LED लगाए गए हैं, जो 49 से ज्यादा अलग-अलग सिचुएशंस में 'Breathing Light' इफेक्ट दिखाने का दावा करते हैं.
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो Pova 8 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है. इसका 50MP का मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है. वहीं इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • Pova 8 Pro 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें: OnePlus के फोन खरीदना हुआ महंगा, इन 5 मॉडल्स के दाम बढ़े; खरीदने से पहले देखें नई कीमत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >