Portable AC: मार्केट में आया कूलर जैसा एयर कंडीशनर, दीवार पर लटकाना जरूरी नहीं; जानिए कीमत और खूबियां

Portable AC Price : नया एयर कंडीशनर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम बताते हैं पोर्टेबल एसी के बारे में, जो बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे-

Portable AC Price : गर्मी का मौसम धीरे-धीरे अपने पूरे शबाब पर पहुंच रहा है. अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है और चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है और अब केवल पंखे के सहारे रहना मुश्किल हो रहा है. अगर आप ऐसे में नया एयर कंडीशनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं लॉयड 1 टन 3 स्टार पोर्टेबल एसी के बारे में, जो आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.

पोर्टेबल है यह एसी

नये तरह का यह एयर कंडीशनर, पोर्टेबल एसी कहलाता है जिसे आप किसी भी कमरे के कोने में रखकर एसी की ठंडक का मजा ले सकते हैं. इस डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि दूसरे एयर कंडीशनर्स की तरह आपको इसे दीवार पर लटकाने की भी जरूरत नहीं है. आसान इस्तेमाल वाला यह किफायती और पोर्टेबल एसी बड़ी खूबियों वाला है. आइए जानते हैं-

4 हजार में कूलर, 10 हजार में फ्रिज और 20 हजार में एसी, यहां है कूल डील

Lloyd 1 Ton 3 Star Portable AC की कीमत और ऑफर

1 Ton की क्षमतावाला पोर्टेबल एयर कंडीशनर फ्लिपकार्ट की साइट पर 39,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है. कंपनी इस एसी पर 27% की भारी-भरकम छूट दे रही है. ऑफर प्राइस इसका 39,900 रुपये और एमआरपी 54,990 रुपये है. इसके अलावा, इस एसी को खरीदने पर अगर आप चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 10% तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा. इसके साथ ही, इस एसी पर कई सारे बैंक डिस्काउंट ऑफर्स भी मिल सकते हैं. कंपनी इस एसी पर 1 साल की वाॅरंटी भी दे रही है.

Lloyd 1 Ton 3 Star Portable AC की खूबियां

लॉयड के इस पोर्टेबल एसी की खासियत है कि यह 2 Way Air Direction के साथ अच्छी कूलिंग करता है. यह एसी 100 वर्ग फुट के कमरे के लिए बढ़िया है. कंपनी दावा करती है कि यह पोर्टेबल एसी 15% प्रतिशत तक बिजली बचाता है. साथ ही, इस एसी में ऑटो स्विंग, ऑटो रीस्टार्ट, सेल्फ डायग्नोसिस फंक्शन, 2-वे स्विंग, हाई एफिशिएंसी कूलिंग ट्यूब, क्लीन एयर फिल्टर, सेल्फ डायग्नोसिस फंक्शन और ब्लू फिन कॉइल जैसे कई दमदार फीचर्स से लैस है. यह पोर्टेबल एसी शानदार डिजाइन, आसान इंस्टालेशन और 360 डिग्री मूवमेंट के लिए मजबूत कास्ट व्हील के साथ आता है.

Best Air Cooler: बिना पानी के चलते हैं ये किफायती एयर कूलर्स, देखें लिस्ट में कौन-कौन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >