POCO F7 5G की पहली सेल में हुई ऑफर्स की बारिश, सस्ते में ऐसे खरीदें 7550mAh बैटरी वाला धांसू फोन

अगर आप एक गेमर हैं और बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है. आज से फ्लिपकार्ट पर 7550mAh की तगड़ी बैटरी वाले POCO F7 5G की सेल शुरू हो गई है. इतना ही नहीं, पहली सेल पर कई सारे ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिल रहा है. जल्दी चेक करें.

अगर आप भी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, हाल ही में लॉन्च हुए 7550mAh बैटरी वाले POCO F7 5G की पहली सेल आज से शुरू हो गई है. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आज से आप POCO F7 5G खरीद सकते हैं. वहीं, पहली सेल पर आपको कई सारे ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिलेंगे. जिससे आप इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस डील के बारे में.

तहलका मचाने आ रहा Nothing Phone 3, यूनिक डिजाइन और 50MP मिलेगा कैमरा, जानिए कितने में होगा आपका?

फ्लिपकार्ट पर मिल रहा डिस्काउंट

POCO F7 5G को दो वेरिएंट 12GB+256GB और 12GB+512GB में लॉन्च किया गया है. जिसमें बेस वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है. ऐसे में आज पहली सेल पर HDFC, SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड 5% का कैशबैक भी मिल सकता है.

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर आपको 23,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. जिसमें आप अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर POCO F7 5G को सस्ते में खरीद सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. आपके फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से ही आपको एक्सचेंज वैल्यू दिया जाएगा.

POCO F7 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: POCO F7 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 दिया गया है.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए POCO F7 5G में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करेगा.

कैमरा: POCO F7 5G के बैक पैनल में 50MP+8MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी: 90W वायर्ड और 22.5W रिवर्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ POCO F7 5G में 7,550mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

अन्य फीचर्स

POCO F7 5G IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है. जिससे धूल-पानी से यह खराब नहीं होगा. कनेक्टिविटी के लिए इस मॉडल में लेटेस्ट WiFi 7 दिया गया है. वहीं, मल्टी-टास्किंग और गेमिंग के समय फोन को ओवरहीट से बचाने के लिए इस मॉडल में 6000mm2 वेपर चेंबर कूलिंग फीचर दिया गया है.

सिर्फ ₹5000 में 5G फोन होगा आपके पॉकेट में, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी भी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >