बजट में कूलिंग चाहिए? ₹2000 से कम में ये टेबल फैन देंगे गर्मी से राहत

गर्मी में राहत पाने के लिए छोटे पर्सनल टेबल फैन एक सस्ता और असरदार ऑप्शन हैं. ₹2000 के बजट में Havells, Goldmedal, Orient, Bajaj और V-Guard जैसे ब्रांड बेहतर कूलिंग देते हैं. ये फैन हल्के, पोर्टेबल और कम बिजली खर्च करने वाले होते हैं, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में काफी आराम मिलता है.

गर्मी में राहत पाने के लिए हमेशा बड़े कूलर या AC की जरूरत नहीं होती. कई बार एक छोटा सा पर्सनल टेबल फैन भी आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर देता है. चाहे आप पढ़ाई कर रहे हों, किचन में काम कर रहे हों या लैपटॉप पर काम कर रहे हों, ये कॉम्पैक्ट फैन आपको तुरंत ठंडक देते हैं. खास बात तो यह है कि ये छोटे, हल्के और आसानी से कहीं भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. साथ ही ये किफायती भी होते हैं. यहां कुछ ऐसे ही पर्सनल फैन ऑपशंस के बारे में बताया गया है, जो 2000 रुपये के बजट में आते हैं.

Bajaj Pygmy Go

Bajaj Pygmy Go एक पोर्टेबल और बैटरी से चलने वाला फैन है, जो 2,400mAh बैटरी के साथ आता है. यह एक बार चार्ज होने पर लगभग 4 घंटे तक चल सकता है. यह USB से चार्ज होता है, यानी आप इसे कहीं भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें LED लाइट भी दी गई है, जो इमरजेंसी में काम आती है. इसका वजन सिर्फ 670 ग्राम है, इसलिए इसे कहीं भी ले जाना आसान है. इसकी कीमत ₹1,549 है और यह फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों साइट पर उपलब्ध है.

V-Guard Spinny Pro

V-Guard Spinny Pro में 180 mm ब्लेड और 2,100 RPM की स्पीड मिलती है. यह सिर्फ 30W में चलता है, जिससे बिजली की बचत होती है. इसमें CRNO तकनीक वाला मोटर दिया गया है, जो हीट कम करता है और एफिशिएंसी बढ़ाता है. इसमें 90 डिग्री टिल्ट और थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन भी मिलता है, जिससे यह सुरक्षित और टिकाऊ बनता है. इसकी कीमत ₹1,799 है और यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है.

Orient Electric Zippy

Orient Electric Zippy एक कॉम्पैक्ट और भरोसेमंद फैन है, जिसमें 225 mm ब्लेड और 2,500 RPM की स्पीड मिलती है. यह करीब 27 CMM एयर डिलीवरी देता है, जो छोटे कमरे या किचन के लिए काफी है. इसे टेबल पर रखने के साथ-साथ दीवार पर भी लगाया जा सकता है. इसमें टिल्ट एडजस्टमेंट भी मिलता है, जिससे आप हवा को अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं. अमेजन पर इसकी कीमत ₹1,849 है.

Goldmedal i-Fresh

Goldmedal i-Fresh में 230 mm का ब्लेड और 2100 RPM की स्पीड दी गई है. यह 30 CMM एयर डिलीवरी देता है. इसका कॉपर मोटर कम हीट पैदा करता है और लंबे समय तक स्मूद चलता है. इसमें 3 स्पीड सेटिंग्स मिलती हैं और इसे टेबल या दीवार दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है. यह कम शोर और संतुलित कूलिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है. अमेजन पर इसकी कितम 1927 रुपये है.

यह भी पढ़ें: रेंट और PG वालों के लिए गर्मी में बेस्ट हैं टावर कूलर्स, कम खर्च में मिलेगी ठंडी हवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >