OTP के लिए अब बच्चों को नहीं करना होगा इंतजार, Paytm के नये फीचर से आसान होगा UPI पेमेंट

पेटीएम ने नया पॉकेट मनी फीचर लॉन्च किया है, जिससे बच्चे बिना बैंक अकाउंट यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे. पैरेंट्स खर्च की लिमिट सेट कर पाएंगे और हर ट्रांजैक्शन पर नजर रख सकेंगे.

भारत में डिजिटल पेमेंट अब सिर्फ बड़ों तक सीमित नहीं रह गया है. स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे भी रोजाना मेट्रो, कैंटीन, ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज और कैब बुकिंग जैसी जरूरतों के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसी बदलती आदत को देखते हुए पेटीएम ने नया पॉकेट मनी फीचर लॉन्च किया है, जो किशोरों को बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा देगा. खास बात यह है कि पूरा कंट्रोल माता-पिता के हाथ में रहेगा. वे बच्चों के खर्च की लिमिट तय कर सकेंगे, हर ट्रांजैक्शन को लाइव ट्रैक कर पाएंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत ऐक्सेस भी बंद कर सकेंगे.

अब बच्चों को OTP मांगने की जरूरत नहीं

अब तक ज्यादातर बच्चे ऑनलाइन पेमेंट के लिए माता-पिता का फोन इस्तेमाल करते थे या फिर OTP मांगना पड़ता था. कई बार QR कोड व्हाट्सऐप पर भेजकर पेमेंट कराया जाता था. पेटीएम के नए फीचर के बाद बच्चे अपने स्मार्टफोन पर पेटीएम ऐप के जरिए खुद यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे. इससे डिजिटल पेमेंट आसान होने के साथ-साथ ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित भी हो जाएगा.

पैरेंट्स तय करेंगे खर्च की लिमिट

कंपनी के मुताबिक, यह फीचर NPCI के UPI Circle सिस्टम पर आधारित है. इसके जरिए माता-पिता अपने अकाउंट से बच्चों को नियंत्रित डिजिटल पेमेंट ऐक्सेस दे सकते हैं. पैरेंट्स हर महीने अधिकतम ₹15,000 तक की लिमिट सेट कर सकते हैं, जबकि एक बार में ₹5,000 तक का पेमेंट किया जा सकेगा. खास बात यह है कि पूरा कंट्रोल मुख्य अकाउंट होल्डर के पास रहेगा.

अगर जरूरत महसूस हो तो पैरेंट्स किसी भी समय खर्च की सीमा बदल सकते हैं या बच्चों का ऐक्सेस बंद कर सकते हैं. इसके लिए सिर्फ पेटीएम यूपीआई पिन की जरूरत होगी.

सुरक्षा के लिए लगाए गए खास नियम

ऑनलाइन फ्रॉड और गलत ट्रांजैक्शन से बचाने के लिए पेटीएम ने कई इन-बिल्ट सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं. फीचर एक्टिव होने के शुरुआती 30 मिनट में सिर्फ ₹500 तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा. वहीं पहले 24 घंटे में अधिकतम ₹5,000 तक की सीमा रहेगी.

इसके अलावा इंटरनेशनल पेमेंट और कैश निकासी जैसी सुविधाओं को ब्लॉक रखा गया है. डिवाइस लॉक भी अनिवार्य होगा, ताकि किसी और के हाथ में फोन जाने पर गलत इस्तेमाल न हो सके.

खर्च का पूरा हिसाब रखेगा Spend Summary

पेटीएम ने इस फीचर को अपने Spend Summary सिस्टम से भी जोड़ा है. इसका फायदा यह होगा कि हर खर्च अपने-आप अलग-अलग कैटेगरी में दिखेगा. इससे परिवार आसानी से ट्रैक कर पाएंगे कि पैसा कहां खर्च हो रहा है. साथ ही बच्चों को कम उम्र से ही पैसों का सही इस्तेमाल और बजट मैनेजमेंट सीखने में मदद मिलेगी.

डिजिटल पॉकेट मनी की तरफ बढ़ता भारत

भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट कल्चर के बीच यह फीचर युवाओं को कैशलेस दुनिया से जल्दी जोड़ सकता है. खासकर उन परिवारों के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जो बच्चों को सीमित और सुरक्षित डिजिटल खर्च की सुविधा देना चाहते हैं. आने वाले समय में ऐसे फीचर्स डिजिटल फाइनेंशियल एजुकेशन को भी मजबूत बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Paytm यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फिंगरप्रिंट से पेमेंट और QR स्कैन कर ATM से निकालें पैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >