ऑनलाइन पैन कार्ड अप्लाई करना है? प्रोसेस जानने से पहले पढ़ें ये नए नियम

PAN Card: 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियम बदलने वाले हैं. अब सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगा. आपको एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट्स देने होंगे. अगर आप नया पैन बनवाने या अपडेट करने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को पहले समझ लें, ताकि अप्लाई करते समय में कोई दिक्कत न आए.

अगर आपके पास Permanent Account Number (PAN) है या आप नया बनवाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. PAN एक खास अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जिसे भारत का इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) जारी करता है. अब ध्यान देने वाली बात ये है कि 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इसकी जानकारी CSC e-Governance Services India Limited ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए दी है. 

ऐसे में अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने या पुराने में कोई अपडेट करने की सोच रहे हैं, तो पहले से इन बदलावों को समझ लेना जरूरी है. आगे हम आपको बताएंगे कि क्या बदलने वाला है और नए नियम लागू होने के बाद आप कैसे आसानी से PAN कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

नए PAN कार्ड नियम 2026: जानिए क्या-क्या बदलाव हुए

  • अब सिर्फ Aadhaar के सहारे PAN के लिए आवेदन करना संभव नहीं होगा. आपको अपनी पहचान (Identity) और जन्मतिथि (Date of Birth) साबित करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट्स भी देने पड़ेंगे.
  • एक और अहम बदलाव ये है कि आपके PAN कार्ड और Aadhaar कार्ड में नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए. अगर दोनों में नाम अलग-अलग हुआ, तो आपका आवेदन अटक सकता है.

कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी?

नए नियमों के लागू होने के बाद, आपको आधार कार्ड के साथ नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स में से कोई एक को देना होगा.

  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वीं (मैट्रिक) का सर्टिफिकेट
  • मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया एफिडेविट

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले अपना वेब ब्राउजर (जैसे क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज) ओपन करें.
  • अब UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं और PAN card services वाले सेक्शन को चुनें. 
  • आप चाहें तो Income Tax Department या Protean की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं.
  • यहां आपको Indian citizen/NRI के लिए PAN कार्ड का ऑप्शन दिखेगा, उसे सेलेक्ट करें.
  • नए नियमों के तहत नया PAN कार्ड अप्लाई करने वाला फॉर्म चुनें.
  • अब अपनी सारी डिटेल्स बिल्कुल वैसे ही भरें, जैसे आपके Aadhaar कार्ड में दी हुई हैं.
  • इसके बाद अपना ID proof और जन्मतिथि (DOB) से जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें, ताकि कोई गलती न रह जाए.
  • आखिर में फीस पे करें और अपना रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें: EPFO मेंबर पोर्टल में लॉगिन कैसे करें? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >